ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतिम संस्कार के बाद दिल्ली से लौटे परिजनों पर की गई पुष्प वर्षा, गूंजा लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय अमर रहें का नारा
Share
Notification Show More
Latest News
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

अंतिम संस्कार के बाद दिल्ली से लौटे परिजनों पर की गई पुष्प वर्षा, गूंजा लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय अमर रहें का नारा

By @dmin Published July 11, 2022
Share
SHARE

अंतिम संस्कार के बाद दिल्ली से लौटे परिजनों पर की गई पुष्प वर्षा
भिलाई। शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय के परिवारजन दिल्ली से रविवार को भिलाई लौटे। इस दौरान माना एयरपोर्ट रायपुर से निवास स्थान नेहरू नगर तक शहरवासियों ने शहीद पांडेय को अपनी पुष्पाजंलि दी। सभी प्रमुख चौकों पर अलग-अलग समूह में एकत्रित नागरिकों ने शहीद के सम्मान में नारेबाजी करते हुए परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ दिल्ली में किया गया। दिल्ली से उनकी पत्नी छवि पांडेय, माता कुसुम पांडेय, बहन भावना पांडेय, कंचन अग्रवाल, जीजा प्रदीप अग्रवाल, सास सुमन अरोरा और पुत्र अभिराज व अबीर रविवार को नियमित विमान से रायपुर माना एयरपोर्ट पहुंचे। शहीद परिवार के आगमन की सूचना शहरवासियों को पहले से थी। माना एयरपोर्ट में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश मिश्रा रायपुर, दुर्ग अध्यक्ष हरप्रीत सिंह पूर्व सैनिक व कांग्रेस नेता अरूण सिंह सिसोदिया की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। शहीद कपिल देव पांडेय के प्रति पुष्पाजंलि अर्पित की। माना एयरपोर्ट से शहीद के परिजनों को लेकर भिलाई के लिए शहरवासियों का काफिला निकला।

खुर्सीपार में रामजन्मोत्सव समिति की ओर से रोहित तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरती उताकर शहीद परिवार का सम्मान किया। युवाओं ने शहीद कपिल देव पांडेय की माता कुसुम पांडेय से आशीर्वाद प्राप्त किया। युवाओं ने शहीद कपिल देव पांडेय अमर रहे और भारतमाता की जयघोष से वातावरण को देशभक्तिपूर्ण बना दिया था। सुपेला चौक पर न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर एवं स्टील सिटी प्रेस क्लब के सदस्यों ने भी शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया। शहीद कपिल देव पांडेय को पुष्पाजंलि दी। इस अवसर पर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने भी अपने साथियों के साथ पांडेय परिवार से मुलाकात कर भावजंलि अर्पित की। इस मौके पर विनय चौबे, गुड्डन चौहान विशेष रूप से मौजूद थे। सुपेला चौक में ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय संस्थान सेक्टर-7 के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पुष्पाजंलि दी। नेहरू नगर अग्रसेन चौक में नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र भाटिया, शपथ फाउंडेशन के अशोक गुप्ता, पूर्व एल्डरमेन शमशेर बहादुर, पूर्व पार्षद आरजे सिंह, स्वप्निल जैन ने पांडेय परिवार से मिलकर पुष्पाजंलि भेंट की।

कलेक्टर व एसपी ने दी पुष्पांजलि
नेहरू नगर निवास स्थान पर परिवार के पहुंचने के बाद कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय को पुष्पाजंलि अर्पित की। कलेक्टर और एसपी ने परिजनों से भेंटकर ढांढस बंधाया। कांग्रेस और भाजपा के अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय की शहादत को नमन किया।

You Might Also Like

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

@dmin July 11, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: धरती पर बढ़ रहा इंसानी आबादी का बोझ
Next Article पहाड़ से लेकर मैदान तक कुदरत का कहर, बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में तबाही, उफान पर नदियां

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?