ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हल्दी, गुलाब, चुकन्दर और गेन्दा के प्राकृतिक रंगों से होली को केमिकल फ्री बनाने की तैयारी… भोरमदेव मंदिर के फल-फूलों से समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

हल्दी, गुलाब, चुकन्दर और गेन्दा के प्राकृतिक रंगों से होली को केमिकल फ्री बनाने की तैयारी… भोरमदेव मंदिर के फल-फूलों से समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलाल

By @dmin
Published: March 17, 2021
Share
Preparation to make Holi chemical free with natural colors of turmeric
Preparation to make Holi chemical free with natural colors of turmeric
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में समूह की महिलाएं इस बार होली का त्यौहार केमिकल फ्री बनाने की तैयारियों में लगी हैं। इसके लिए महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। कबीरधाम जिले के विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम राजानवागांव की जय गंगा मईया महिला स्व-सहायता समूह ने भी होली के त्योहार के लिए हल्दी, गेंदा, गुलाब, चुकन्दर, अनार के प्राकृतिक रस से अलग-अलग आकर्षक रंगों में हर्बल गुलाल तैयार किया है। यह गुलाल पूरी तरह जैविक होने के साथ-साथ स्वास्थ्य और त्वचा के लिए लाभकारी है। इसे भोरमदेव हर्बल गुलाल के नाम से मार्केट में लाया गया है। इस गुलाल को भोरमदेव मंदिर के फल व फूलों से तैयार किया गया है।
कबीरधाम जिला प्रशासन के सहयोग से समूह की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय में अपनी विक्रय के लिए भोरमदेव हर्बल गुलाल की दुकान लगाई है। महिला स्व सहायता समूह की सदस्य ने बताया कि कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी-कर्मचारी द्वारा खरीदी करने से एक दिन में लगभग 8 हजार रूपए का हर्बल गुलाल की बिक्री हुई है। समूह की सदस्यों ने बताया कि हर्बल गुलाल का स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि यह त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। केमीकल युक्त गुलालों के विपरीत यह हर्बल गुलाल त्वचा एवं बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है और आंखो में जलन होने से बचाता है। पिछले कई दिनों से समूह कि महिलाएं फल, फूल इक_ा कर गुलाल तैयार करने में लगी थीं, जो अब बाजार के लिए तैयार है। हर्बल गुलाल के 250, 300 ग्राम के पैकेट में तैयार किए गए हैं, जिसमें लाल, पीला और हरे तीन आकर्षक रंगों के अलग-अलग पैकेट रखे गए हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत महिला समूह का गठन किया गया है। हर्बल गुलाल विभिन्न फूलों एवं फलों के रस से तैयार किया जा रहा है, जिसकी आपूर्ति बाबा भोरमदेव के मंदिर एवं नवधा रामायण के आयोजनों में चढऩे वाले फूलों से की जा रही है। जय मां गंगा मईया महिला स्व-सहायता समूह में 10 सदस्य हैं। इन्होंने अब तक 75 किलो हर्बल गुलाल बना लिया है। यह गुलाल जिले के 3 स्थानों में विक्रय के लिए उपलब्ध है। जिला पंचायत एवं कलेक्ट्रेट में इस गुलाल को लोगों ने खूब पसंद किया जा रहा है।

कैफे में नशे की पार्टी: देर रात पुलिस की दबिश…. युवक -युवतियां के साथ शादीशुदा महिलाएं भी पी रही थी बियर, उड़ा रहे थे हुक्का का धुआं
ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिए प्रदेश में 5549 सुपरवाईजर नियुक्त…. नगरीय क्षेत्रों में 1103 तथा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में 4446 सुपरवाईजर नियुक्त
मुख्यमंत्री साय 17 सितम्बर को प्रदेश के श्रमिकों को 65.16 करोड़ रूपए डीबीटी के जरिए अंतरित करेंगे
महबूबा मुफ्ती को बड़ा झटका, पीडीपी के तीन नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, लगाया यह आरोप
बारनवापारा अभ्यारण्य में पांच दिवसीय इको-टूरिज्म गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम, युवाओं को मिली वन्यजीव पर्यटन की जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Gond-Bahraich highway crashes, five killed, 11 injured पॉक्सो एक्ट में सुधार के लिए संसदीय समिति ने सौंपी रिपोर्ट: नाबालिग की उम्र घटाकर 16 साल करने की सिफारिश
Next Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं छत्तीसगढ़ में इस साल का रिकार्ड: दूसरी बार मिले 800 से ज्यादा संक्रमित…. राजधानी में नए केस 300 के पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?