ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वैक्सीन को लेकर एक्शन में सरकार, खरीद से टीकाकरण तक के लिए टास्कफोर्स का गठन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना वैक्सीन को लेकर एक्शन में सरकार, खरीद से टीकाकरण तक के लिए टास्कफोर्स का गठन

By @dmin
Published: August 8, 2020
Share
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
SHARE

जयपुर । कोरोना के खिलाफ सबसे कारगार हथियार माने जा रहे वैक्सीन को हासिल करने और लोगों तक इसे पहुंचाने की तैयारी सरकार ने तेज कर दी है। सरकार ने वैक्सीन की पहचान, खरीद, वितरण और टीकाकरण के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसमें सभी संबंधित मंत्रालयों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। यह कदम सरकार ने ऐसे समय पर उठाया है जब कुछ 6 वैक्सीन या तो फेज तीन में पहुंच चुके हैं या फेज 2-3 के संयुक्त ट्रायल से गुजर रहे हैं। दुनियाभर के देशों में वैक्सीन निर्मताओं से डील को लेकर होड़ मची हुई है। इस मामले से जुड़े लोगों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि पैनल की अगुवाई नीति आयोग के डॉ. वीके पॉल करेंगे तो सह-अध्यक्ष के रूप में स्वास्थ्य सचिव राजीव भूषण उनका साथ देंगे। यह कमिटी भारत के लिए एक या एक से अधिक वैक्सीन की पहचान करेगी, खरीद के लिए प्लान तैयार करेगी, जिसका बिल निश्चत तौर पर अरबों डॉलर में होगा, और टीकाकरण के लिए प्राथमिकता तय करेगी। 

वैक्सीन की गैर-मौजूदगी में कोविड-19 के प्रसार को कम करने का एकमात्र रास्ता मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंशिंग और आम गतिविधियों पर प्रतिबंध हैं। जिससे काम और सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार रात तक कोरोना वायरस संक्रमण से दुनियाभर में 1 करोड़ 93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं तो 7 लाख 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं तो करीब 42 हजार से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं। सबसे हिन्दुस्तान टाइम्स ने ही 27 जुलाई को यह रिपोर्ट दी थी कि भारतीय अधिकारी वैक्सीन, खरीद से प्राथमिकता तय करने पर विचार कर रहे हैं। कैबिनेट सचिव की ओर से शुक्रवार को गठित उच्चस्तरीय पैनल में एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया, विदेश मंत्रालय, बायोटेक्नॉलजी, इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी के प्रतिनिधि, हेल्थ सर्विसेज के डायरेक्टर जनरल, भारतीय एड्स रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। 

पैनल के काम की शुरुआत वैक्सीन की पहचान से होगी। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश वैक्सीन डिवेलपमेंट में आगे चल रहे देशों से डील कर रहे हैं। इसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि वैक्सीन की खरीद किस तरह की जाए। विदेशी एजेंसियों को शामिल किया जाए या राज्यों को खरीद की छूट दी जाए या केंद्र सरकार की इसकी खरीद करे। इस मामले से जुड़े एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि पैनल वैक्सीन अलायंस GAVI और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ समन्वय करेगा। भारत को GAVI के कोवाक्स प्रोग्राम का लाभ मिलने वाला है और एजेंसी के जरिए 20 फीसदी आबादी के लिए जरूरी टीके दिए जाएंगे। यह समूह खरीद, वितरण और टीकाकरण के लिए फाइनेंशल प्लान और बजट भी तैयार करेगा। अंत में पैनल इनवेंटरी मैनेजमेंट, वितरण और टीकाकरण के लिए रणनीति तैयार करेगा। इनमें से कई मुद्दों पर पिछले महीने चर्चा हो चुकी है। 

अधिकारी कम से कम 9 वैक्सीन के विकास पर करीब से नजर बनाए हुए हैं, जिनमें दो चाइनीज भी हैं। उम्मीद की जा रही है कि भारत में अदर पूनावाला की अगुआई में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा बनाई जा रही ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनका वैक्सीन काम करेगी।  सरकारी अधिकीर ने कहा, ”आंतरिक चर्चा शुरू हो गई है ताकि हम पूरी तरह तैयार रहें और अंतिम समय में कोई गड़बड़ी ना हो। अहम मुद्दों में एक है, नॉर्थ ईस्ट जैसे दूरदराज इलाकों में इसका वितरण और कैसे हमें इन इलाकों में बड़े स्तर के कोल्ड स्टोरेज बनाने हैं।” हालांकि, यह दूसरे नंबर की समस्या है, पहले भारत को वैक्सीन की पहचान करनी और भी इन्हें खरीदना है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज के डॉ. संजय कहते हैं, ”यह अच्छा है कि केंद्र सरकार ने अडवांस में इस तरह की कमिटी बना ली है, ताकि भारत जैसे देश में लॉजिस्टिक से संबंधित दिक्कते ना हों।

पंचायत चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे चुनाव
मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक, ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान, कर्ज और धान खरीद में गड़बड़ी से था परेशान
विबी-जी-राम-जी ग्रामीण भारत में एक बड़े परिवर्तन की नींव : राजीव अग्रवाल
कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटों में 20 हजार से अधिक नए मामले, 38 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर बाड़मेर में बीएसएफ जवानों ने सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का चुनाव: सीएम भूपेश बघेल चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, विधायक देवेन्द्र यादव सहित यह चुने गए उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष बने सहीराम जाखड

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?