ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG में नक्सलियों पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी, DGP ने 3 जिलों के अफसरों संग की मीटिंग… जानिए क्या है फोर्स की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG में नक्सलियों पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी, DGP ने 3 जिलों के अफसरों संग की मीटिंग… जानिए क्या है फोर्स की तैयारी

By Mohan Rao
Published: May 5, 2023
Share
डीजीपी ने ली हाईलेवल मीटिंग
SHARE

दंतेवाड़ा dantewada. अरनपुर नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ में अब बड़े ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा बस्तर संभाग पहुंचे और तीन जिलों के पुलिस अफसरों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। गुरुवार को हुई इस मीटिंग में अरनपुर नक्सली हमले में हुई चूक पर मंथन किया गया, वहीं नक्सलियों पर नकेल कसने पर भी ठोस रणनीति बनी।

मिली जानकारी के अनसुार अरनपुर नक्सल घटना के बाद बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ अब बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया जाएगा। दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा में फोर्स को नक्सलियों के कोर इलाके में भेजने की तैयारी की जा रही है। छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा पिछले दो दिनों से बस्तर में अफसरों को इस संबंध में निेर्देश दे रहे हैं। बुधवार को उन्होंने नारायणपुर और सुकमा में पुलिस अफसरों की बैठक ली थी। वहीं गुरुवार को वे दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने दंतेवाड़ा सहित अन्य जिलों के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

डीजीपी अशोक जुनेजा ने स्थानीय पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर किये जा रहे नवीन कैम्प स्थापना, सड़क सुरक्षा, निर्माणाधीन पुल-पुलियों, सामुदायिक पुलिसिंग व अन्य विकास कार्यों सहित नक्सलियों द्वारा चलाए जा रहे टीसीओसी के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए नक्सल अभियान में तेजी लाने, विकास कार्यों की सुरक्षा एवं वीआईपी सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधिकारी एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान सीआरपीएफ एडीजी वितुल कुमार, एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद, बस्तर आईजी सुन्दरराज पी., सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार सिंह, आईटीबीपी आईजी संजीव रैना, डीआईजी दन्तेवाड़ा कमलोचन कश्यप, दंतेवाडा एसपी सिद्धार्थ तिवारी, सुकमा एसपी सुनील शर्मा, बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ओमिक्रॉन वैरिएंट: इम्यूनिटी को चकमा दे गया तो मचेगी तबाही, आईसीएमआर का मॉडल रोक सकता है तीसरी लहर
अब समय से पहले 31 मई को ही केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून: मौसम विभाग
वीआईपी सुरक्षा में हुई चूक तो एसपी होंगे जिम्मेदार: डीजीपी अवस्थी ने सुरक्षा व्यवस्था के ऑडिट का दिया निर्देश
बारामुला में पैसेंजर शेड से आईईडी बरामद, निशाने पर थे सुरक्षाकर्मी
गजब है: इस जिले में आदिवासियों के लिए आरक्षित एक पंचायत ऐसी जहां एक ही आदिवासी वोटर और उम्मीदवार भी वही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के बाद अब जल संसाधन विभाग में 352 उप अभियंताओं का नियुक्ति आदेश जारी
Next Article Big accident : तेज रफ्तार डंपर की ऑटो से भिड़ंत, मौके पर पांच लोगों की मौत, 10 घायल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?