ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: PM आवास योजना के तहत निकाली गई लॉटरी… 187 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

PM आवास योजना के तहत निकाली गई लॉटरी… 187 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास

By Bhupendra Sahu Published May 25, 2023
Share
PM आवास योजना के तहत निकाली गई लॉटरी… 187 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास
PM आवास योजना के तहत निकाली गई लॉटरी… 187 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास
SHARE

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज आवास आबंटन के लिए लॉटरी निकाली गई। 187 हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आज आवास आवंटित किया गया। आवास मिलने पर महापौर नीरज पाल ने हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। लॉटरी में शामिल होने के लिए सुबह 11 बजे से ही हितग्राही आवास पाने के इंतजार में मौजूद हो गए थे। भिलाई निगम ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। जिन्होंने अंशदान की राशि जमा की थी उन्हें ही लॉटरी में शामिल किया गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान मोर चिन्हारी के 10 हितग्राहियों को तथा मोर मकान मोर आस के तहत 177 हितग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया।

मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत सूर्या विहार के पीछे तथा माइल स्टोन के पास एवं मोर मकान मोर आस के तहत सूर्या विहार के पीछे खमरिया, ऐनार स्टेट, कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे खमरिया, ग्रीन वैली खमरिया, सूर्या विहार खमरिया, सूर्या विहार के पीछे खमरिया, आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड, अविनाश मेट्रोपोलिस में आवास आवंटित किया गया है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आवास आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे इसी तारतम्य में आवास आबंटन शीघ्रता से किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी मनोज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतल में आवास पाने के लिए दिव्यांग आवेदक एवं वरिष्ठजन को स्वयं का ही दिव्यांग प्रमाण पत्र या वरिष्ठ नागरिक होने का प्रमाण पत्र लॉटरी में शामिल होने के लिए देना होगा। उन्होंने आगे बताया कि 31 मई तक आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है, जिन्होंने अब तक अपने दस्तावेज की पूर्ण जानकारी नहीं दी है वह अपने दस्तावेज को पूर्ण कर ले ताकि आवास आबंटन की प्रक्रिया में शामिल हो सके। आवास आबंटन के दौरान आज प्रमुख रूप से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता डीके वर्मा, आवास योजना के प्रभारी विद्याधर देवांगन आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Bhupendra Sahu May 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली निगम क्षेत्र में 2 करोड़ से अधिक का भूमि पूजन व लोकार्पण…लोगों की जरूरत को ध्यान में रख हम कर रहें क्षेत्र का विकास : ताम्रध्वज साहू
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 221 # 25 May 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?