ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मातंगी धाम के पीठाधीश्वर प्रेमा साई को मिली जान से मारने की धमकी, कठोर कार्रवाई सहित सुरक्षा की मांग की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

मातंगी धाम के पीठाधीश्वर प्रेमा साई को मिली जान से मारने की धमकी, कठोर कार्रवाई सहित सुरक्षा की मांग की

By Om Prakash Verma
Published: April 28, 2026
Share
Prem Sai, the Presiding Head of Matangi Dham, receives death threats; demands strict action and security.
Prem Sai, the Presiding Head of Matangi Dham, receives death threats; demands strict action and security.
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मां मातंगी दिव्यधाम अभनपुर के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमा साई महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी जम्मू कश्मीर से व्हाट्सएप के माध्यम से दी गई है। इसके बाद से उनके समर्थकों, भक्तों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

इस संबंध में महाराज ने थाना अभनपुर में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन से खुद और परिवार को सुरक्षा की मांग की है।

बता दे कि डॉ. प्रेमासाई महाराज धर्म, समाज, लव जिहाद, धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर लगातार मंचों के माध्यम से प्रवचन देते रहे हैं। उनकी ओर से समय-समय पर हिंदू एकता शोभायात्रा, हिंदू जगाओ शोभायात्रा एवं दिव्य दरबार जैसे बड़े आयोजन कराए जाते हैं, जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

आवेदन में उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:40 बजे जब वे अपने परिवार के साथ केरल में निजी यात्रा पर थे। उस दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने न केवल उन्हें बल्कि उनके पूरे परिवार को खत्म करने की भी धमकी दी।

बताया जा रहा है कि संबंधित मोबाइल नंबर की जांच करने पर वह जम्मू-कश्मीर क्षेत्र का प्रतीत हो रहा है। ट्रूकॉलर पर हिलाल बानी नाम प्रदर्शित हो रहा है। पीडि़त महाराज ने यह भी बताया कि पूर्व में भी उन्हें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां मिलती रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

महाराज ने अपने आवेदन में कहा है कि इस प्रकार की धमकियों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते कार्रवाई आवश्यक है, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सके।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्हें, उनके परिवार और धाम से जुड़े श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। दूसरी ओर पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

रायगढ़ में मुन्नाभाई बनना पड़ गया भारी, जीजा की जगह परीक्षा देने पहुंचा साला… एक चूक से पकड़ाया.. जीजा-साला गिरफ्तार
एमसीसी ने क्रिकेट के नियम बदले, अब कैच पकड़े जाने पर नए बल्लेबाज को ही खेलनी होगी पहली गेंद
प्रतिमाओं के विसर्जन होते ही तालाबों की सफाई में जुटा निगम का अमला
आर्मी चीफ नरवणे बोले-चीन और पाक मिलकर भारत के लिए हो सकते हैं खतरा, सरकार से पूर्वी लद्दाख में सतर्क रहने के निर्देश
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लेह को चीन का हिस्सा दिखाने पर ट्विटर को दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई, एमसीबी में दो आदतन आरोपियों को 6 माह का जिलाबदर आदेश
Next Article डिजिटल अरेस्ट पर लगाम लगाने केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया एक्शन प्लान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?