ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश सरकार ने दी राहत: अब गरीबों का भी सम्मान से होगा दाह संस्कार, मिलेंगे पांच हजार रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

प्रदेश सरकार ने दी राहत: अब गरीबों का भी सम्मान से होगा दाह संस्कार, मिलेंगे पांच हजार रुपये

By @dmin
Published: April 26, 2021
Share
प्रदेश सरकार ने दी राहत: अब गरीबों का भी सम्मान से होगा दाह संस्कार, मिलेंगे पांच हजार रुपये
प्रदेश सरकार ने दी राहत: अब गरीबों का भी सम्मान से होगा दाह संस्कार, मिलेंगे पांच हजार रुपये
SHARE

गोरखपुर (एजेंसी)। अब रुपये के अभाव में किसी गरीब को अपनों का दाह संस्कार करने में दिक्कत नहीं होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक निर्धन और निराश्रित परिवारों में भुखमरी की दशा, बीमारी एवं मृत्यु होने पर राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यदि गरीबी के कारण किसी परिवार में दाह संस्कार करने के लिए धनराशि की व्यवस्था नहीं है तो तत्काल संबंधित ग्राम पंचायत परिवार को 5000 रुपये की सहायता उपलब्ध करवाएगी। यदि परिवार में कोई भी सदस्य नहीं है जो अंतिम संस्कार कर सके तो आर्थिक सहायता के साथ ही ग्राम पंचायत इसकी व्यवस्था भी करेगा।
इस योजना के लिए परिवारों का चयन ग्राम पंचायतों द्वारा किया जाएगा। जब तक पंचायतों का गठन नहीं हो जाता, इस सहायता के लिए सचिव और एडीओ पंचायत के पास आवेदन किया जा सकता है।

भरण पोषण के लिए मिलेंगे 1000 रुपये
ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक निर्धन और निराश्रित परिवारों में भुखमरी की दशा पर परिवार को तत्काल ग्राम पंचायत द्वारा 1000 रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही पात्रता अनुसार राशन कार्ड न होने पर उसे बनवाने की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि भविष्य में भरण पोषण के लिए उन्हें राशन उपलब्ध हो सके।

2000 रुपये उपचार के लिए मिलेंगे
बीमारी की स्थिति में यदि उस परिवार के पास आयुष्मान भारत अथवा जन आरोग्य योजनाओं का कार्ड नहीं है तो उन्हें राज्य वित्त आयोग से ही तत्काल 2000 रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद आयुष्मान भारत अथवा जन आरोग्य कार्ड भी बनवा कर दिए जाएंगे।
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि निर्धन व जरूरतमंदों की आर्थिक मदद के लिए शासन से गाइडलाइन जारी की गई है। ग्राम पंचायतों में अभी ग्राम प्रधान नहीं है, इसलिए ग्रामीण योजना अंतर्गत ग्राम सचिव को आवेदन कर सकते हैं। नियमानुसार उनके आवेदन पर विचार कर धनराशि लाभार्थी के खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।

शिवनाथ ऑटोमोबाइल के अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
Durg Breaking : अंजोरा में बड़ा कार हादसा, एक की मौत, तीन घायल… रायपुर रेफर
देश में अब कोरोना संक्रमितों के मामलों ने बनाया नया रिकार्ड: पिछले 24 घंटों में सामने 20903 नए मामले
सांसद नेताम ने बलरामपुर पुलिस पर कांग्रेस विधायक के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने का लगाया आरोप
Gustakhi Maaf: शिक्षा का अधिकार और खाली सीटें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article After 75 days, so few cases of corona in the country: 60471 new cases surfaced in the last 24 hours राहत की बात: ज्यादा है कोरोना की दूसरी लहर का कहर, पर 99त्न मरीज हो रहे रिकवर
Next Article बेकाबू होते कोरोना के खिलाफ जंग में सेना के रिटायर्ड डॉक्टर्स संभालेंगे मोर्चा, पीएम मोदी ने सीडीएस बिपिन रावत के साथ की बैठक बेकाबू होते कोरोना के खिलाफ जंग में सेना के रिटायर्ड डॉक्टर्स संभालेंगे मोर्चा, पीएम मोदी ने सीडीएस बिपिन रावत के साथ की बैठक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?