ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहत की बात: ज्यादा है कोरोना की दूसरी लहर का कहर, पर 99त्न मरीज हो रहे रिकवर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राहत की बात: ज्यादा है कोरोना की दूसरी लहर का कहर, पर 99त्न मरीज हो रहे रिकवर

By @dmin
Published: April 26, 2021
Share
After 75 days, so few cases of corona in the country: 60471 new cases surfaced in the last 24 hours
After 75 days, so few cases of corona in the country: 60471 new cases surfaced in the last 24 hours
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस की दूसरी लहर जबसे देश में आई है, तब से तबाही के मंजर दिखाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्य हैं, जहां पर रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से भी कई मरीजों की जान चली गई है। सोशल मीडिया, टीवी न्यूज, अखबार सभी माध्यम कोरोना की खबरों से पटे पड़े हुए हैं। लोग आपस में ही एक-दूसरे की मदद करके मिसाल पेश कर रहे हैं। हालांकि, चारों ओर डर के इस माहौल के बीच ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जिससे काफी हद तक भय में जी रहे लोगों को राहत मिलेगी। दरअसल, कोरोना के चलते ज्यादातर लोग ठीक हो जा रहे हैं। यूं तो पिछली बार की तुलना में इस बार रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है, लेकिन अगर इसे फीसदी में देखें तो एक पर्सेंट से कुछ ही ज्यादा है। हालांकि, कई जगह रिपोट्र्स यह भी सामने आई हैं कि मृतकों का आंकड़ा सरकारी आंकड़ों से कहीं अधिक ज्यादा है, लेकिन चूंकि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है, इसलिए ये मौतें दर्ज नहीं हो पा रही हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु की दर 1.12 फीसदी है, जिसका मतलब यह है कि तकरीबन 99 फीसदी मरीज बीमारी को हराकर ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में रिकॉर्ड साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए कोविड के मामले मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या देश में बढ़कर एक करोड़ 73 लाख पहुंच गई है। इनमें से 1.95 लाख लोगों की संक्रमण के चलते मौतें भी हुई हैं। इस हिसाब से देखें तो देश में मृत्युदर 1.12 फीसदी ही है। बाकी लोग या तो ठीक हो गए या फिर ठीक हो रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में 85-90 फीसदी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करवाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। ऑक्सीजन की हो रही किल्लत के बीच राहत देने वाली बात यह भी है कि काफी कम लोगों को ही मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। ज्यादातर लोग मेडिकल ऑक्सीजन और अस्पताल में जाए बिना ही घर पर रहकर ठीक हो जा रहे हैं।

अस्पतालों में भर्ती हुए मरीजों में से तकरीबन 28 फीसदी लोगों ही वेंटिलेटर तक जा रहे हैं। पिछली लहर में यह आंकड़ा 37 फीसदी था। सोमवार सुबह सामने आए आंकड़े के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 2.20 लोग संक्रमण से जंग जीतते हुए ठीक हुए हैं। हालांकि, देश में पॉजिटिविटी रेट काफी ज्यादा है। हर चार में से एक व्यक्ति की कोरोना जांच पॉजिटिव पाई जा रही है। पिछले एक दिन में 14.02 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 3.54 लाख लोग कोविड से संक्रमित मिले हैं। डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपट्र्स का कहना है कि अगर सही कोविड व्यवहार का पालन किया जाए तो देश में जल्द ही पॉजिटिविटी रेट को पांच फीसद पर लाया जा सकता है।

फर्जी सिम व खाते बेचता था गिरोह, लोगों को गुमराह कर लेते थे दस्तावेज…. वीआईपी कैफे से जुड़ा है मामला
वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्राकृतिक गुफा से 100 मीटर दूरी पर घटना
लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित व तकनीकी दक्षता पर जोर, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्देश
Breaking News : भिलाई निगम के गौठान में बछड़ों को कुत्तों ने नोचा, बीमार गायों को भी बनाया निशाना
दुर्ग निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना… अतिवृष्टि तथा बाढ़ की संभावना को देखते हुये अधिकारियों कर्मचारियों की लगायी ड्यूटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Supply of dirty water in the township: Young Congressmen rushed to feed BSP officials टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई: बीएसपी अधिकारियों को पानी पिलाने पहुंचे युवा कांग्रेसी… मो शाहीद ने कहा- खुद पिएंगे तो समझेंगे लोगों का दर्द
Next Article प्रदेश सरकार ने दी राहत: अब गरीबों का भी सम्मान से होगा दाह संस्कार, मिलेंगे पांच हजार रुपये प्रदेश सरकार ने दी राहत: अब गरीबों का भी सम्मान से होगा दाह संस्कार, मिलेंगे पांच हजार रुपये

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?