ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुम्हारी को मिली शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल की सौगात…. स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का हुआ वर्चुअल उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कुम्हारी को मिली शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल की सौगात…. स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का हुआ वर्चुअल उद्घाटन

By @dmin
Published: November 2, 2020
Share
Pottery gets government English Medium School gift .... Swami Atmanand English Medium School inaugurated virtual
Pottery gets government English Medium School gift .... Swami Atmanand English Medium School inaugurated virtual
SHARE

सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल प्रोग्राम के माध्यम से रहे उपस्थित, स्कूल के आरंभ होने पर कुम्हारी नगर वासियों को दी शुभकामनाएं

दुर्ग। कुम्हारी शहर में अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल का सपना सच हो गया है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण आज सांसद श्री राहुल गांधी के हाथों हुआ। वर्चुअल प्रोग्राम के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम के मौके पर रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य मंत्री भी मौजूद थे। इस स्कूल के माध्यम से कक्षा पहली से 11वीं तक के छात्रों को इंग्लिश मीडियम में हाईटेक एजुकेशन का लाभ मिल पाएगा। अभी इस स्कूल में 670 छात्र छात्राओं का एडमिशन हो चुका है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार स्कूल में अति उत्तम आधारिक संरचना एवं टीचर्स स्टाफ रखे गए हैं। मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप अत्याधुनिक साइंस लैब लाइब्रेरी एवं स्पोट्र्स फैसिलिटी उपलब्ध कराई गई है स्कूल में हर बारीकी पर करीने से कार्य किया गया है चाहे एजुकेशन का मामला हो या अत्याधुनिक अधोसंरचना की सुविधाओं का विषय हो स्कूल में हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि यहां छात्र छात्राओं को इंग्लिश मीडियम के सर्वोत्तम स्कूलों की तरह शैक्षणिक सुविधा मिल सके। इस मौके पर सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के आरंभ होने पर खुशी जताई।
सीएम बघेल की मंशानुरूप तैयार हुई अधोसंरचना
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप यहां शैक्षणिक अधोसंरचना तैयार की गई है इसके लिए बीते 6 महीनों में काफी प्लानिंग की गई। जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगातार स्कूल को बेहतर करने की कोशिश की गई। इसका अच्छा नतीजा सामने आया है अभी 670 विद्यार्थी यहां पढ़ाई कर रहे हैं। यहां शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए हरसंभव इंतजाम किया गया है। कलेक्टर महोदय द्वारा भी लगातार स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग किया गया है तथा उनका भी मार्गदर्शन मिलता रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की सुपुत्री श्रीमती स्मिता बघेल एवं पुत्र चैतन्य बघेल उपस्थित थे।
स्वामी आत्मानंद के नाम से इंग्लिश मीडियम स्कूल स्वागत योग्य
मुख्यमंत्री की पुत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद के नाम से इंग्लिश मीडियम स्कूल का नाम रखा जाना बहुत स्वागत योग्य है। आत्मानंद ने अपने विचारों और अपने कर्मों से न केवल छत्तीसगढ़ के लाखों नागरिकों को दिशा दिखाई है अपितु वे देश के भी प्रेरणा स्रोत रहे हैं उनके नाम से स्थापित यह संस्थान यशस्वी साबित होगा और यहां पढ़ रहे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा सीसीएफ शालिनी रैना, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर, मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर एवं अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारी गण उपस्थित थे।
प्लानिंग के साथ हुआ काम, सच हुआ सपना
कुम्हारी में सर्वसुविधायुक्त इंग्लिश मीडियम स्कूल का काम तेजी से हुआ और राज्योत्सव के पावन मौके पर इसने मूर्त रूप लिया। इसके लिए कई दौर की बैठक हुई, प्लानिंग बनी और इसका सुंदर नतीजा सामने आया। यहां की लाइब्रेरी काफी स्तरीय है। पुस्तकों का चयन बच्चों की रुचि और ज्ञानवर्धन के अनुरूप किया गया है। आगे करियर के लिए यह काफी उपयोगी साबित होगी। टीचर स्टाफ भी बेहतरीन है। लैब अत्याधुनिक हैं जिससे सैद्धांतिक के साथ प्रायोगिक पक्षों की भी बहुत अच्छी समझ बनेगी। स्कूल के फर्नीचर के चुनाव से लेकर कमरों में रोशनी और हवा जैसे छोटे छोटे तथ्यों पर भी बखूबी विचार किया गया है और इस तरह स्कूल को रेनोवेट किया गया है। इस पर शासन ने भी राशि दी है। डीएमएफ से भी व्यय किया गया है और कुम्हारी नगरपालिका ने भी खर्च किया है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष लेख…. पं. दीनदयाल का समूचा चिंतन सनातन भारतीय संस्कृति का उद्घोष करता है
लता मंगेशकर का निधन: भाजपा ने घोषणा पत्र कार्यक्रम स्थगित किया, गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक
‘फादर और चादर वालों से दूर हो जाओ हिंदुओं’, भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल
जाने-माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
छत्तीसगढ़ में तीन साल में 10 गुना बढ़ गया मक्के का रकबा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pottery gets government English Medium School gift .... Swami Atmanand English Medium School inaugurated virtual कुम्हारी को मिली शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल की सौगात…. स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का हुआ वर्चुअल उद्घाटन
Next Article Big news: extent of negligence in Balod District Hospital बड़ी खबर: बालोद जिला अस्पताल में लापरवाही की हद…. प्रसव के लिए लाई गई महिला की मौत…. गर्भ में है दो बच्चे….. परिजनों ने शव लेने से किया इंकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?