ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है आलू, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है आलू, जानें कैसे करें इस्तेमाल

By @dmin
Published: July 22, 2020
Share
SHARE

आलू की सब्जी खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है और कई लोग आलू के कई पकवान बनाकर खाना पसंद करते हैं. आलू खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही पौष्टिक भी होता है. आलू में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं, यही कारण है कि महिलाएं त्वचा के निखार के लिए भी इसका उपयोग करती हैं. आलू चेहरे के निशान मिटाता है, त्वचा के रंग को हल्का करता है, दाग धब्बे मिटाता है, यहां तक कि सनबर्न का भी इलाज करता है. आइए जानते हैं कि आलू का इस्तेमाल किस प्रकार किया जाए, जिससे त्वचा की समस्याएं दूर करने के साथ ही त्वचा की सुंदरता बढ़ाई जा सके.

Contents
  • चेहरे की झुर्रियां दूर करता है आलू
  • चेहरे पर ऐसे लगाएं आलू
  • हाथों को गोरा और मुलायम बनाता है आलू
  • ऑयली स्किन की समस्या दूर करता है आलू
  • बालों के झडऩे की समस्या दूर करता है आलू
  • आलू के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल

चेहरे की झुर्रियां दूर करता है आलू

आलू से चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाती हैं. आलू में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है. विटामिन सी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. विटामिन सी कोलाज का निर्माण करने में सहायक होता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां नहीं बनती हैं. आलू में कॉपर और जिंक भी होता है, इससे भी चेहरे की छोटी-छोटी झुर्रियां दूर होती हैं और चेहरे की स्किन सॉफ्ट भी होती है.

चेहरे पर ऐसे लगाएं आलू

चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए दो चम्मच आलू का स्टार्च और थोड़ा सा पानी लें. दोनों को मिलाकर पूरे चेहरे पर लगाएं और इसके बाद इसे 20 मिनट तक लगे रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. रोज ऐसा करने से चेहरे की झुर्रियां कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगी.

हाथों को गोरा और मुलायम बनाता है आलू

हाथों को नरम और गोरा बनाने के लिए भी आलू का हैंड मास्क बना सकते हैं. इसके लिए एक आलू को अच्छे से धोकर पीस लें, फिर इसमें तीन से चार चम्मच दूध डालें. जितना दूध लिया है, उतना ही पानी मिलाएं. फिर इन सबको मिलाकर एक अच्छा पेस्ट तैयार हो जाएगा, इसे हाथों पर आधे घंटे के लिए लगाएं. इससे हाथों की त्वचा मुलायम होगी.

ऑयली स्किन की समस्या दूर करता है आलू

जिन लोगों की स्किन ऑयली रहती है, उन्हें पिंपल्स होने लगते हैं. स्किन से ऑयल हटाने के लिए एक-चौथाई आलू के रस में एक चौथाई टमाटर का रस मिला लें और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह साफ कर लें. चेहरे से ऑयल हट जाएगा.

बालों के झडऩे की समस्या दूर करता है आलू

आलू का विटामिन सी कोशिकाओं को संगठित व मजबूत करने में मदद करता है. ऐसे में जो लोग बाल झडऩे की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी आलू काफी लाभदायक होता है. आलू के रस में शहद और अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर बालों की जड़ों में लगाने से बाल झडऩे की समस्या दूर हो जाती है.

आलू के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल

बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ आलू का छिलका धूप से झुलसी हुई त्वचा के लिए भी बेहद कारगर उपाय है.
अगर आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो बाकी सब्जियों के साथ आलू के छिलके खाना बहुत फायदेमंद रहेगा. इससे एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है.
आलू के छिलके में विटामिन बी3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. विटामिन बी3 ताकत देने का काम करता है. इसमें मौजूद नैसीन कार्बोज को एनर्जी में बदल देता है.

रुखे मुंह की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
हरी सब्जियां खाने से आनाकानी करते हैं बच्चे तो अपनाएं ये तरीके
लिप ग्लॉस का इन 5 कामों के लिए भी हो सकता है इस्तेमाल…
5 आसान से स्टेप्स में घर पर ही करें मैनीक्योर, घर पर बनाएं चुटकियों में स्क्रब
चिकित्सकों के सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल डेका, बोले- बीमारियों के उपचार में नई तकनीकों की अहम भूमिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या है हेलिकॉप्टर पेरेंटिंग और क्या हैं इसके फायदे और नुकसान
Next Article Ambulance pilots remove the fear of corona by telling jokes and singing here: Encourage the infected यहां चुटकुले एवं गाना सुनाकर कोरोना का भय दूर कर देते हैं एम्बुलेंस के पायलेट: संक्रमितों का बढ़ाते हैं हौसला

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?