ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 5 आसान से स्टेप्स में घर पर ही करें मैनीक्योर, घर पर बनाएं चुटकियों में स्क्रब
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

5 आसान से स्टेप्स में घर पर ही करें मैनीक्योर, घर पर बनाएं चुटकियों में स्क्रब

By @dmin Published September 29, 2020
Share
SHARE

हर महिला का सपना होता है लंबे नाखून रखना! इसलिए महिलाओं का अपने नाखूनों से प्यार होना स्वाभाविक है, जिसके लिए आपको मैनीक्योर-पैडीक्योर की जरूरत भी पड़ती है। जब आपको मैनीक्योर की आवश्यकता होती है तो सैलून में जाकर मैनीक्योर करवाना हर किसी के लिए आसान होता है। निश्चित रूप से ज्यादा पैसे खर्च करके हर काम को आसान बनाया जा सकता है, और सैलून जाने से आपको नेल पॉलिश और नेलआर्ट संबंधित बहुत से विकल्प भी मिल जाएंगे। लेकिन फिलहाल सोशल-डिस्टन्सिंग वाले माहौल में सैलून जाने में शायद आपको हिचकिचाहट होगी। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं प्राकृतिक मैनीक्योर, जो आपकी उंगलियों और नाखूनों के स्वास्थ्य को अच्छा रखते हैं और इन्हें आसानी से घर पर किया जा सकता है। यह सरल-सा उपचार आपके नाखूनों और क्यूटिकल्स को बचाने में मदद करता है और दरारें और पीलेपन को भी रोकता है। इसके अलावा, हाथों को कुछ देर के लिए पानी में भिगोना और बफऱ करना आपको समय-समय पर एक ऐसा ब्रेक देगा जिसकी आपको जरूरत रहती होगी।

Contents
इस पोस्ट में आप जानेंगेमैनीक्योर आपके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता हैमैनीक्योर आपको रिलैक्सेशन प्रदान करता हैमैनीक्योर से हाथ मुलायम बनते हैंप्राकृतिक रूप से घर पर मैनीक्योर कैसे करेंकट-फाइल-पॉलिश के लिएहाथों को भीगोकर रखने के लिएघर पर मैनीक्योर स्क्रब बनाने के लिएप्रक्रिया: घर पर मैनीक्योर कैसे करें

इस पोस्ट में आप जानेंगे

मैनीक्योर के लाभ
प्राकृतिक रूप से घर पर मैनीक्योर कैसे करें
अपने नाखूनों को सुंदर आकार कैसे दें
मैनीक्योर के लाभ:- आपको नियमित रूप से इसकी आवश्यकता क्यों होती है. महिलाएं मैनीक्योर को रोज़मर्रा की स्वच्छता के बजाय एक फैशन का पार्ट मानती हैं। इसलिए हम यहां मैनीक्योर के ऐसे लाभों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जिससे शायद आप परिचित नहीं होंगी।
मैनीक्योर आपके नाखूनों को साफ करता है:- हम अपने हाथों का उपयोग हर काम को करते वक़्त करते हैं, जिससे हाथों में धूल और गंदगी लगना लाज़मी है। जाहिर है आप नियमित रूप से साबुन से धोकर आपने हाथ साफ रखते होंगे, लेकिन यह आपके नाखूनों में छिपी गंदगी को दूर नहीं करेगा; गंदगी जो समय के साथ इका होती है और संक्रमण का कारण बन सकती है। नियमित मैनीक्योर नाख़ून में छिपी गंदगी और कीटाणुओं को दूर करने में मदद करता है। मैनीक्योर आपके क्यूटिकल्स को पोषण देता है क्यूटिकल्स वह डेड स्किन है जो आपके नाखूनों के किनारे वाली स्किन के पास इका होती है। यह आपके नाखून के आसपास की स्किन की मोटी परतों के बीच कीटाणु-अवरोधक के रूप में कार्य करते हैं। यदि नियमित रूप से आप घर पर मैनीक्योर करते हैं, तो यह क्यूटिकल्स को नरम, पोषित और उन्हें अच्छे आकार में रखेगा।

मैनीक्योर आपके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है

जैसा कि हमने पहले कहा, हमारे हाथ किसी भी काम को करने में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाते हैं, इसलिए ये हमारे शरीर के सबसे अहम् हिस्से हैं। इसलिए मात्र 20 मिनट की मालिश, जो कि किसी भी मैनीक्योर का एक आवश्यक स्टेप है, आपके हाथों में रक्त के प्रवाह को उत्तेजित करता है और उंगलियों और कलाई के जोड़ों में गतिशीलता प्रदान करता है।

मैनीक्योर आपको रिलैक्सेशन प्रदान करता है

नियमित मसाज आपको रिलैक्स रखने के लिए बहुत आवश्यक है। ख़ास तौर पर आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंउगी में आपको जरूरत है एक बेहतरीन मालिश की, जो आपकी हथेली और उंगलियों के सभी प्रमुख बिंदुओं को छूती है, जिससे आपके पूरे शरीर को आराम मिलता है।

मैनीक्योर से हाथ मुलायम बनते हैं

एक आरामदायक मसाज में स्क्रबिंग और एक्सफोलीटिंग शामिल होती है, जो आपके हाथों को एक बच्चे के हाथों की तरह नरम और साफ कर देगा। फिर 2 सप्ताह के लिए आप निश्चिंत हो जाए, जब तक आपके अगले मैनीक्योर का सत्र नहीं आता!

प्राकृतिक रूप से घर पर मैनीक्योर कैसे करें

बार-बार मैनीक्योर के लिए सैलून जाना आपके समय और पैसे दोनों की बर्बादी कर सकता है। इसलिए पैसे बर्बाद किए बिना घर पर इस सरल कट-फाइल-पॉलिश मैनीक्योर को करने से आप अपने नाखूनों की खूबसूरती को बरकऱार रख सकती है। एक होममेड मैनीक्योर स्क्रब का उपयोग कर आप अपने हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि प्राकृतिक सामग्रियों के साथ मैनीक्योर कैसे करें, और सभी सामग्रियां पहले से आपके घर में मौजूद हैं:

कट-फाइल-पॉलिश के लिए

नेल कटर
नेल फिलर
नेल पेंट्

हाथों को भीगोकर रखने के लिए

एक बड़ा बाउल लें
शैम्पू या बॉडी वॉश
नींबू का रस
शहद

घर पर मैनीक्योर स्क्रब बनाने के लिए

चीनी
जैतून का तेल
नींबू का रस

प्रक्रिया: घर पर मैनीक्योर कैसे करें

पहला चरण: नाख़ून काटें:- सबसे पहले, अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं और फिर, एक अच्छी नेल पेंट रिमूवर और रुई की मदद से पुराने नेल पेंट को हटा दें। फिर, लंबाई को कम करने के लिए नेल फाइलर से नाखूनों के कोनों को सेट करें। आप चाहें तो अपने नाखूनों को गोल, चौकोर या ओवल शेप दे सकती हैं। ख़ास टिप: एक बड़े कट से अपने नाखून के सफेद हिस्से को काटने के बजाय छोटे कट्स का उपयोग करें।
दूसरा चरण: फ़ाइल:- नाख़ून के किनारे को स्मूथ करने के लिए एक दिशा में फाइल करके मोटे किनारों को बंद करें। फाइलर को अलग-अलग दिशाओं में आगे-पीछे करने से नाखून फट सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यूट्यूब पर इससे संबंधित वीडियो देख लें।
तीसरा चरण: हाथों को थोड़ी देर भिगों के रखें:- एक बाउल में हल्का गुनगुना पानी भर लें। फिर उसमें 2 बड़े चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस डालें। नींबू एक बेहतरीन डी-टैनिंग और वाइटनिंग एजेंट के रूप में काम करता है जबकि शहद एक शानदार मॉइस्चराइजऱ है। इस घोल में अपने हाथों को 5 मिनट के लिए भिगोएं और उन्हें सॉफ्ट होने दें। इसके बाद अपने नाखूनों में फाइलर के हैंडल का उपयोग करके क्यूटिकल्स को प्रेस कर पीछे की तरफ करें। उन्हें मुलायम रखने के लिए क्यूटिकल्स पर थोड़ा सा जैतून का तेल मलें।
चौथा चरण: स्क्रब करें:- वैसे तो आप घर पर कई तरह के मैनीक्योर स्क्रब बना सकते हैं, लेकिन यह सबसे सरल और असरदार तरीका है, नींबू, चीनी और जैतून के तेल का स्क्रब सभी प्रकार की स्किन के लिए उपयुक्त है। एक छोटी कटोरी में दो चम्मच चीनी, आधा चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। आपकी हथेलियों से निकलने वाली गर्मी चीनी के क्रिस्टल को पिघला देगी, जो बदले में डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे बाहर निकाल देगा। जैतून का तेल आपके हाथों में नमी को बरकऱार रखने में मदद करता है। अपने हाथों को 2 मिनट तक स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से उसे धो लें। फिर उन्हें एक नरम तौलिए से सुखाएं।
ख़ास टिप:- सर्वोत्तम परिणामों के लिए गोल-गोल उंगलियों को घुमाकर स्क्रब करें। यह आपके हाथों के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करेगा और आपकी त्वचा में चमक लाएगा।
पांचवा चरण: नेल पॉलिश:- आखिर में आपको अपने नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए जरूरत होगी सुंदर से नेल पेंट की। आप एक ट्रेंडी मिनिमल नेल आर्ट स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। यह सरल हैं, और आपके नाख़ून सुन्दर दिखते हैं।
सलाह:- मैनीक्योर करते समय कुछ बातें आपको ध्यान में रखनी चाहिए, जैसे नेल पॉलिश रिमूवर का उपयोग करने के बाद अपने हाथों को मॉइस्चराइज़ करना ना भूलें, क्योंकि बाद में आपकी त्वचा डीहाइड्रेट होती है। इसके अलावा, दो सप्ताह से अधिक के लिए नेल पेंट को कभी भी न रखें क्योंकि इससे नाखून बेरंग हो सकते हैं। सही मायने में, नाखूनों को फिर से पॉलिश से पहले उन्हें एक हफ्ते के लिए नेल पॉलिश मुक्त रखें।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका

@dmin September 29, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There were more than 54 thousand cases reported in the last 24 hours भारत में कोरोना: 26 दिन बाद एक हजार से कम मरीजों की मौत…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 70 हजार नए मामले
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े मरीज: पिछले 24 घंटों में सामने आए 3725 नए केस, 13 मरीजों की हुई मौत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?