कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में धर्म विशेष के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना युवक को भारी पड़ गया। समाज के प्रतिनिधियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजपुरा कला का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 295 और एसटी-एससी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पीड़ित घनश्याम अनंत पिता बसावन अंनत (38) निवासी ग्राम सुरजपुरा कला के आवेदन पर थाना पहुंचे लोगों ने बताया कि दुर्गेश साहू (19) ने इंस्टाग्राम पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। पंचायत के सरपंच व सतनामी समाज के लोगो ने कुंडा थाना पहुंचकर दुर्गेश साहू की गिरफ्तारी की मांग की। समाज के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने दुर्गेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है।




