ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्वोत्तर में बढ़ा चीनी खतरा, अरुणाचल प्रदेश के पास तक ड्रैगन ने बनाया हाइवे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पूर्वोत्तर में बढ़ा चीनी खतरा, अरुणाचल प्रदेश के पास तक ड्रैगन ने बनाया हाइवे

By @dmin
Published: May 20, 2021
Share
भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन
भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन
SHARE

बीजिंग (एजेंसी)। गलवान घाटी में बीते साल हुई हिंसक झड़प के बाद अपनी सेना पीछे हटाने का दावा करने वाले चीन ने अब अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास हलचल तेज कर दी है। दरअसल, चीन ने तिब्बत के दक्षिणपूर्वी हिस्से के सुदूर इलाकों में हाइवे का निर्माण पूरा कर लिया है, जो कि अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास है और भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकता है। इस हाइवे में 2 किलोमीटर लंबी सुरंग भी शामिल है। यह हाइवे दुनिया की सबसे गहरे दर्रे यारलुंग जांग्बो ग्रैंड दर्रे से कटता है और संभवत: यह बाइबंग काउंटी में जाकर खत्म होता है, जो कि अरुणाचल प्रदेश के बिशिंग गांव की सीमा के पास है। बिशिंग गांव अरुणाचल प्रदेश के गेलिंग सर्कल में आता है, जो मैकमोहन सीमा को छूता है। मैकमोहन लाइन चीन और भारत के बीच वास्तविक सीमा चिह्नित करती है।
चीन अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं मानता और वह दावा करता है कि यह दक्षिणी तिब्बत में आता है। यह हाइवे भारत के साथ एलएसी के पास सड़कों और सुरंगों के निर्माण की चीन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का हिस्सा है। इससे चीन के दूरस्थ इलाके भी शहरों और हवाई अड्डों से जुड़ेंगे।

ब्रह्मपुत्र पर हाइड्रो-प्रोजेक्ट में भी होगी इस हाइवे की बड़ी भूमिका
इस हाइवे के चालू होने से अब तिब्बत के शहरी इलाके निंगची और सीमा से सटे गांव के बीच का सफर घटकर सिर्फ 8 घंटे का रह जाएगा। माना जा रहा है कि चीन के मेगा यारलुंग जांग्बो हाइड्रो-पावर प्रोजेक्ट की योजना बनाने में भी यह हाइवे बड़ी भूमिक निभाएगा। बता दें कि तिब्बत की यारलुंग जांग्बो नदी ही भारत में बहकर आने पर अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र नदी बनती है। यहां से यह नदी बांग्लादेश जाती है। चीनी मीडिया के मुताबिक, इस हाइवे का निर्माण 16 मई को पूरा हो गया था। यह हाइवे अपनी डेडलाइन से 228 दिन पहले ही बन गया है। इससे पहले चीन ने भारत की सीमा से सटे मेडोग और निंगची के बीच 2114 मीटर लंबी सुरंग और 67.22 किलोमीटर की रोड भी बनाई थी।

भारत में रहने वाले तिब्बत के जानकार क्लॉड अर्पी कहते हैं, ‘सड़क का बेशक रणनीतिक महत्व है। पहला तो इसलिए क्योंकि यह वास्तविक सीमा रेखा के पास है और दूसरा इसलिए भी कि चीन ने तिब्बत में जो भी निर्माण किए हैं वे सैन्य और नागरिक दोनों ही तरह के इस्तेमाल के हिसाब से किए गए हैं।
सीमा के पास अपर सियांग जिले में भारत भी 150 किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे का निर्माण कर रहा है। बीते साल नवंबर में अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अलो लिबांग ने बताया था कि हाइवे निर्माण के लिए सैटलाइट सर्वे का काम पूरा हो चुका है।

महिला को पीरियड के दौरान बैज लगाने को कहकर विवाद में फंसी कंपनी
चारपाई पर स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही खाट बांधकर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता
रायपुर साहित्य उत्सव में शामिल हुई पत्रकार रुबिका लियाकत, बोलीं- जब हम मिट्टी में मिल रहे हो तो ये मिट्टी भी रोये इस धरती की
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा आज
वैराग्य की गाथा “भरथरी” को देख भावविभोर हुए दर्शक, तालियों से गूंजता रहा सभागार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संक्रमण: 26 से 29 जून तक गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगा केंद्रीय दल स्वास्थ मंत्रालय ने कहा- देश के आठ राज्यों में 69 फीसदी मरीज…. रिकवरी रेट में बढ़ोतरी
Next Article श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे राहुल द्रविड़, जुलाई में टीम इंडिया श्रीलंका के साथ खेलेगी तीन टी-20 व तीन वनडे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?