ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Politics: नई पार्टी वाभापा का उदय, 2023 के चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

Politics: नई पार्टी वाभापा का उदय, 2023 के चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा

By Om Prakash Verma
Published: January 24, 2023
Share
Politics: नई पार्टी वाभापा का उदय, 2023 के चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा
Politics: नई पार्टी वाभापा का उदय, 2023 के चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा
SHARE

मध्य प्रदेश में तीसरे दल का विकल्प बना वास्तविक भारत पार्टी – वरदमूर्ती मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष वास्तविक भारत पार्टी
भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत के लिए साल 2023 कई मायनों में अहम होने वाला है। नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव, भाजपा-कांग्रेस जैसे दिग्गजों के लिए कुछ नई समस्याएं और चुनौतियां लेकर आ रहा है। प्रदेश में तेजी से उभर रहीं क्षेत्रीय या छोटी पार्टियां, तीसरे दल के रूप में बड़ी चुनौतियां देने को तैयार हैं। साल के अंत में होने वाले प्रदेश के सियासी घमासान में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ-साथ पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ वरदमूर्ति मिश्र की वास्तविक भारत पार्टी भी दमख़म दिखाने की तैयारी कर रही है। 26 वर्षों से अधिक के प्रशासनिक अनुभव के साथ राजनीति में कदम रखने वाले डॉ वरदमूर्ति मिश्र सभी 230 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को उतारने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 1996 बैच के डिप्टी कलेक्टर रह चुके, वाभापा संस्थापक व अध्यक्ष डॉ वरदमूर्ति मिश्र ने कहा, सन 1956 में मध्य प्रदेश के गठन के बाद से, प्रदेश की सेवा करने का मौका सिर्फ दो ही राजनीतिक दलों को मिला है। विगत वर्षों में प्रदेश की प्रगति व उन्नति के लिए कई काम भी हुए हैं, लेकिन अब समय बदलाव का है। अब समय अनुभव के साथ नई सोच और युवा जोश को धरातल पर काम करने की आजादी देने का है, जो नवाचार के साथ-साथ प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में मजबूत बना सकें। हमने हर घर काम पहुंचाने की योजना बनाई है। वाभापा में हम राजनीति के साथ कानून, मीडिया, तकनीक, शासन प्रशासन या सामाजिक आर्थिक मामलों के जानकारों के साथ, जनसेवा से जुड़ रहे हैं, ताकि समाज के विभिन क्षेत्रों और वर्गों को उचित उम्मीदवार के साथ सेवा का अवसर मिल सके।

जनता के बीच रहकर काम करने वाले अधिकारी की छवि के साथ डॉ वरदमूर्ति मिश्र ने विभिन्न जिलों में टीम गठन करना शुरू कर दिया है। पार्टी हर स्तर पर, साफ सुथरी छवि वाले, पढ़े लिखे प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ रही है। पार्टी नेतृत्व का दावा है कि प्रदेश में सरकार गठन में वास्तविक भारत पार्टी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। चूंकि प्रदेश में सरकार पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है। शिक्षित युवा बेरोजगार काम न मिलने से प्रताडि़त महसूस कर रहे हैं। करोड़ों रुपए से प्रदेश में सरकारी अस्पताल बन रहे हैं लेकिन आधे से अधिक मेडिकल स्टॉफ और डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। ऐसे अन्य तमाम मुद्दों के साथ पार्टी, प्रदेश की सभी सीटों पर अपनी उम्मीदवारी पेश करने की कवायद में लग गई है।

वाभापा ने 2022 में व्यवस्था परिवर्तन का एक संकल्प लिया और जनता से मिले भरपूर समर्थन ने इस संकल्प को और अधिक मजबूत बना दिया है। पार्टी का मानना है कि 2023 परिवर्तन का वर्ष है और प्रदेश की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन पक्का कर लिया है।

गणतंत्र-दिवस परेड में शामिल होगी “छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी”…. अनूठा विषय और डिजाइन है इसकी खासियत
ओलंपिक में भारत को करें चियर और जीते इनाम… सूचना व प्रसारण मंत्रालय दे रहा मौका… जाने कैसे लें इस प्रतियोगिता में हिस्सा
Breaking News : छत्तीसगढ़ में अमेरिका की तरह होगा सड़कों का नेटवर्क, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी 20 करोड़ की स्वीकृति
CG Crime : संदिग्ध हालत में मिला 10 वीं की छात्रा का शव, पुलिस के इंतजार में 20 घंटे पड़ा रहा… परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
एक साल पहले की थी चोरी, अब चढ़े पुलिस के हत्थे… सूने मकान में मारा था हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Fraud : तालाब खुदाई के नाम पर जेसीबी मशीन किराए पर लेकर फरार हुए ठग, चार के खिलाफ थाने में FIR
Next Article भारतीय शिक्षा के इकोसिस्टम में बेहतरी और 112 गावों को गोद लेकर उसके उत्थान व अनेक उत्कृष्ठ कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए कोनेरू सत्यनारायणा भारतीय शिक्षा के इकोसिस्टम में बेहतरी और 112 गावों को गोद लेकर उसके उत्थान व अनेक उत्कृष्ठ कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए कोनेरू सत्यनारायणा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?