ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेपाल में बढ़ा सियासी संकट, पीएम ओली ने की संसद भंग करने की सिफारिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

नेपाल में बढ़ा सियासी संकट, पीएम ओली ने की संसद भंग करने की सिफारिश

By @dmin
Published: December 20, 2020
Share
नेपाल में बढ़ा सियासी संकट, पीएम ओली ने की संसद भंग करने की सिफारिश
नेपाल में बढ़ा सियासी संकट, पीएम ओली ने की संसद भंग करने की सिफारिश
SHARE

काठमांडू (एजेंसी)। नेपाल में सियासी संकट गहराता जा रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रविवार को संसद भंग करने की सिफारिश कर दी। उनका यह कदम देश के संविधान के अनुरूप नहीं है। रविवार सुबह हुई ओली मंत्रिमंडल की आपात बैठक में संघीय संसद को भंग करने के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश करने का फैसला किया गया। इसके बाद ओली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के पास यह सिफारिश लेकर पहुंचे। 

ओली कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री बरशमन पुन ने कहा, आज की कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रपति को संसद भंग करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। ओली पर संवैधानिक परिषद अधिनियम से संबंधित एक अध्यादेश को वापस लेने का दबाव है, जो उन्होंने मंगलवार को जारी किया है। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उस पर हस्ताक्षर कर उसे उसी दिन मंजूरी दे दी।
रविवार को जब सुबह 10 बजे कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई तो काफी हद तक इस बात की उम्मीद थी कि इसमें अध्यादेश को बदलने की सिफारिश की जाएगी, लेकिन कैबिनेट ने बैठक के बाद संसद को भंग करने की सिफारिश कर दी। चूंकि नेपाल के संविधान में संसद को भंग करने का प्रावधान नहीं है, इसलिए ओली सरकार के इस कदम को अदालत में चुनौती दी जा सकती है। 

नेपाली कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक
दूसरी तरफ, संसद को भंग करने के लिए कैबिनेट की सिफारिश के बाद नेपाल की विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने आज एक आपात बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हो सकती है। 

#UPDATE | Nepal PM KP Sharma Oli reaches President's Office with the recommendation to dissolve the Parliament.

— ANI (@ANI) December 20, 2020
मनरेगा में होगी 11 नए लोकपालों की भर्ती, 22 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ में 53 एएसआई बने एसआई, डीजीपी ने जारी किया आदेश… देखें सूची
Big news : कबीरधाम कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी, कश्मीर से आया मेल… बम स्कॉड पहुंचा और शुरू की जांच
जिला कांग्रेस भिलाई ने महान शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद…. कोहका स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस
भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च अचानक गुरुद्वारा रकाब गंज पहुंचे पीएम मोदी, गुरु तेग बहादुर को दी श्रद्धांजलि
Next Article आठ साल के बच्चे का अपहरण, आरोपियों ने फिरौती में मांगे 60 बिटकॉइन, कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए आठ साल के बच्चे का अपहरण, आरोपियों ने फिरौती में मांगे 60 बिटकॉइन, कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?