ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों के आधार प्रमाणीकरण एवं सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित करने में बिलासपुर देश का अव्वल जिला…. केन्द्रीय कृषि मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किया पुरस्कृत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

किसानों के आधार प्रमाणीकरण एवं सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित करने में बिलासपुर देश का अव्वल जिला…. केन्द्रीय कृषि मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किया पुरस्कृत

By @dmin
Published: February 24, 2021
Share
Bilaspur is the first district in the country to ensure the benefit of
Bilaspur is the first district in the country to ensure the benefit of
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र तोमर ने आज इस योजना के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर जिले को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया। बिलासपुर के कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के राज्य नोडल अधिकारी जीके निर्माम ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी पुरस्कार समारोह में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने इस उपलब्धि के लिए किसानों और बिलासपुर जिला प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम कर रही है। राज्य की खेती-किसानी और किसानों को समृद्ध बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण के क्षेत्र में देश का रोल मॉडल बनने की ओर अग्रसर है।
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दो वर्ष पूर्ण होने पर इसके क्रियान्वयन में देश में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले वाले राज्यों एवं जिलों को पुरस्कृत किया गया। बिलासपुर किसानों के आधार प्रमाणीकरण एवं उन्हें लाभान्वित करने के मामले में देश का अव्वल जिला है। जिले में 9310 किसानों का आधार प्रमाणीकरण कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया गया है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले को जल संरक्षण के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। नदियों के संरक्षण एवं पुनरूद्धार के लिए वर्ष 2019 में बिलासपुर जिले को नेशनल वॉटर अवार्ड प्रदान किया गया था।

​​​​​​​उद्योग मंत्री लखमा ने भूमकाल स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद
CG News: मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा, दो बच्चों की मां से करता था एकतरफा प्यार, इसलिए कर दी बच्चे की हत्या
Raipur : अब पूरा होगा स्काई-वॉक का निर्माण, पुराने डिजाइन पर ही बनेगा, सीएम साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
धान के अवैध परिवहन पर बोले CM Baghel- अंतर्राज्यीय सीमाओं पर रहे मुस्तैद, किसानों को न हो परेशानी
राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में दिखा जनजातियों की समृद्ध संस्कृति, कला, परम्परा का अनूठा संगम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Collector took a press conference on the recruitment of the army थल सेना भर्ती को लेकर कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता, कहा- पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा आयोजन…. अफवाहों पर न दें ध्यान
Next Article शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 50 हजार के पार, निफ्टी में भी उछाल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?