ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लेटेस्ट इक्वीपमेंट से लैस होकर काम करेगी पुलिस, रेंज स्तरीय वर्कशॉप में दिया गया प्रशिक्षण… जानिए इस ट्रेनिंग की खास बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लेटेस्ट इक्वीपमेंट से लैस होकर काम करेगी पुलिस, रेंज स्तरीय वर्कशॉप में दिया गया प्रशिक्षण… जानिए इस ट्रेनिंग की खास बातें

By Mohan Rao
Published: November 25, 2022
Share
रेंज स्तरीय कार्यशाला
SHARE

भिलाई। सीए बिल्डिंग सिविक सेंटर में डीजीपी अशोक जुनेजा व आईजी दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा के निर्देशन में एक दिवसीय रेंज स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विवेचना अधिकारियों को लेटेस्ट इक्वीपमेंट की जानकारी दी गई। यानी अब पुलिस अत्याधुनिक उपकरणों से क्राइम केस की इन्वेस्टिगेशन करेगी। कार्यशाला की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने पुलिस अधिकारियों को सीन ऑफ क्राइम कैसे साक्ष्य एकत्र करना है, कैसे फिजिकल एविडेंस लेना है कैसे बायोलॉजिकल एविडेंस लेना है, कहां ट्रैक करना है, कैसे कोर्ट ऑफ़ लॉ प्रस्तुत करना है, एक्सप्लोसिव ,नारकोटिक साक्ष्य के समय किन बातों का ध्यान रखना है आदि की जानकारी दी।

कार्यशाला में डॉक्टर टीएल चंद्रा संयुक्त संचालक रायपुर, डॉ मोहन पटेल वैज्ञानिक अधिकारी दुर्ग रेंज, डॉ संचाली पाध्ये, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी रायपुर, डॉ संदीप वैष्णव वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी रायपुर के द्वारा मुख्य रूप से रेंज स्तरीय कार्यशाला एविडेंस कलेक्शन के वैज्ञानिक तरीके को एकत्र करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यशाला के माध्यम से  अपराध होने पर तैयार, थाने स्तर पर टीम तैयार कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने हेतु पुलिस के त्वरित कार्यवाही दिखेगी, जिससे अपराधियों को कोर्ट के माध्यम से सजा भी मिल पाएगी।

कार्यशाला के द्वितीय चरण में डॉक्टर टीएल चंद्रा संयुक्त संचालक प्रशासन एवं एमओसी के द्वारा विविध प्रकार के अपराध एवं अनुसंधान घटना स्थल निरीक्षण करने की विधि एवं भौतिक एविडेंस का संकलन एवं एविडेंस कलेक्शन किट के बारे में विस्तार से विवेचना अधिकारियों को बताया गया। तत्पश्चात डॉक्टर मोहन पटेल वैज्ञानिक अधिकारी दुर्ग संभाग के द्वारा भौतिक साक्ष्य एकत्र करने के समय बरतने वाली सावधानियां एवं पैकेजिंग, डायरी में कैटलॉग, डीएनए एग्जामिनेशन एवं कलेक्शन, एक्सप्लोसिव एवं नारकोटिक मामलों में साक्षी का एकत्र करना व पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाने वाली किट के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं उसका एक डेमो भी दिया गया।

कार्यशाला के तृतीय चरण में डॉक्टर संचाली पाध्ये वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी रायपुर के द्वारा रोल ऑफ फॉरेंसिक साइंस सेक्सुअल एसॉल्ट केस एवं इंट्रोडक्शन और इंपॉर्टेंस ऑफ डीएनए SAECK किट के प्रैक्टिकल डेमोंसट्रेशन के बारे में चर्चा की गई, तत्पश्चात कार्यशाला के चौथे चरण में रायपुर से आए हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ संदीप वैष्णव के द्वारा विष, रसायन एवं नारकोटिस से संबंधित साक्ष्यों के संकलन में आप कौन बातों में प्रकाश डालकर फीडबैक लिया गया।

कार्यशाला में आए दुर्ग रेंज के समस्त थानों के विवेचना अधिकारियों को एविडेंस कलेक्शन के वैज्ञानिक तरीके से एकत्र करने वाले एविडेंस कलेक्शन किट जिसमें लेजर डिस्टेंस यूनिट, लेजर लाइट पेन, डायरेक्शन कंपास, यूवी लाइट  फिंगरप्रिंट किट, फोल्डिंग स्केल, रिजिठ फोटो टाइप, नाइफ, ग्लास कटर, मैगनेट पेंन टाइप, फाइल, ग्लब्स , ब्लड आइडेंटिफिकेशन स्ट्रिप, कटर, स्क्रुड्राइवर,  शू कवर, एविडेंस बैग, सैंपल कंटेनर एवं अन्य अत्याधुनिक उपकरण दिए गए। रेंज स्तरीय कार्यशाला में दुर्ग रेंज के जिला दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, विवेचना अधिकारी स्तर के 100 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

आरक्षण पर सुप्रीम फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों का रास्ता खुला, सीएम बघेल ने ली अफसरों की हाईलेवर मीटिंग
अवैध शराब बिक्री में किराना दुकान संचालक गिरफ्तार, कल सेना के जवान सहित तीन की हुई थी मौत
कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे – टी.एस. सिंहदेव
सुपेला शराब दुकान हटाने निकली पदयात्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
सीएम साय ने किया राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, महिलाओं को दिलाई शपथ… सुपोषण रथ को किया रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरटीआई में लापरवाही: चार अफसरों पर लगा जुर्माना, एक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई
Next Article Nutrition Scheme: माडल बाड़ियों पर काम शुरू, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में होगी सप्लाई और घरों मेें पहुंचाए जाएंगे अंडे Nutrition Scheme: माडल बाड़ियों पर काम शुरू, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में होगी सप्लाई और घरों मेें पहुंचाए जाएंगे अंडे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?