ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे – टी.एस. सिंहदेव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे – टी.एस. सिंहदेव

By @dmin
Published: April 4, 2021
Share
कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव
कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव
SHARE

स्वास्थ्य मंत्री ने दुर्ग जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की
पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार भी रहे मौजूद, वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज दुर्ग जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति एवं इसके रोकथाम की रणनीति को लेकर आज दुर्ग सर्किट हाउस में विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार और स्थानीय विधायक अरुण वोरा भी मौजूद रहे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू वीडियो कांफ्रेंस से बैठक में जुड़े। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए आपको किस तरह के अतिरिक्त संसाधन की जरूरत है, डीएमएफ फंड और अन्य फंड का किस तरह से कोरोना संक्रमण को थामने में उपयोग किया जा सकता है, इस बारे में अधिकारियों का फीडबैक लेने यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल तात्कालिक रूप से राहत पहुँचाना नहीं है, अपितु ऐसा सिस्टम भी तैयार करते चलना है जिससे कोरोना के कुछ और वेव आने की दशा में भी हम इसे रोकने के लिए प्रभावी रूप से तैयार रहें।

श्री सिंहदेव ने बैठक में आक्सीजन सिलेंडर की अतिरिक्त उपलब्धता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोमार्बिड और बुजुर्ग लोगों का आक्सीजन लेवल तेजी से कम हो जाता है। ऐसे में कोविड बेड की संख्या बढ़ाते रहने की जरूरत है। भविष्य में संक्रमण बढऩे की आशंका को देखते हुए भी तैयार रहें। उन्होने कहा कि दुर्ग जिले में संक्रमण को रोकने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा एवं मदद की जाएगी।
बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इलाज की सुविधा का इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से मजबूत करने पर जोर दिया ताकि कोरोना संक्रमण पर पूरा काबू पाया जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि वैक्सीनेशन, टेस्टिंग और ट्रेसिंग इन तीन चीजों पर युद्धस्तर पर काम होते रहना चाहिए। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि जिले में आक्सीजन बेड की व्यवस्था निरंतर बढ़ाते रहने एवं इसी के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने एवं साथ ही संख्या के मुताबिक पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ रखने से समस्या के समाधान की दिशा निकलेगी। बैठक में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल में लगातार आक्सीजन बेड बढ़ाये जा रहे हैं। होम आइसोलेशन में लोगों को कारगर रूप से इलाज सुनिश्चित करने कोविड बेड बढ़ाये गए हैं। बैठक में दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी उपस्थित थे।

लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण में गंभीर स्थिति से लोगों को बचाने के लिए बहुत जरूरी है कि वे लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं। कई बार लोग इसमें विलंब कर देते हैं। आक्सीजन सैचुरेशन की स्थिति बिगडऩे पर स्थिति गंभीर होती है। उन्होंने कहा कि लक्षण उभरते ही मरीज स्वयं को आइसोलेट कर लें और टेस्ट करा लें। इससे परिवार के अन्य लोगों को फैलने की आशंका नहीं होगी।

वैक्सीनेशन के बाद भी रखें सावधानी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना का टीका लगने के 70 दिनों के बाद इसके प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी। इसके बावजूद कोरोना हो सकता है। लेकिन टीके से मिले प्रतिरोध के चलते इससे लडऩे की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि मास्क और सैनिटाइजेशन को हमेशा के लिए अपनायें।

मोर शहर मोर जिम्मेदारी : मेघ गंगा ग्रुप ने बढ़ाया पहला कदम, गांधी चौक की बदली तस्वीर
सीएम चन्नी पर साधा निशाना, जालंधर में बोले-काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं
जन आशीर्वाद यात्रा : पूर्व मंत्री पाण्डेय बोले- दुर्ग लोकसभा में फिर खिलेगा कमल, मोदी की गारंटी पर सबको विश्वास
गुस्ताखी माफ़: सरकार तो कर ही रही, जिम्मेदारी हमारी भी
CG में हेल्थ ऑफिसर से रेप : नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर हेल्थ सेंटर में ही युवती को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया महंत की ईंट से सिर कूचकर हत्या, गौशाला में पड़ा मिला शव
Next Article कोरोना से रोकथाम एवं बचाव: लापरवाह व्यापारियों की दुकानें सील कोरोना से रोकथाम एवं बचाव: लापरवाह व्यापारियों की दुकानें सील

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?