भिलाई। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला दुर्ग में आज से 14 अप्रेल तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसके तहत आधीरात से ही सभी एंट्री एग्जिट प्वाइंट को सील कर दिया गया। बिना ई पास के वाहनों को जिला में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एडीएम श्रीमती रिचा प्रकाश चौधरी एवं एएसपी शहर संजय कुमार ध्रुव ने सुबह फ्लैग मार्च कर लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ आगाह किया। दुर्ग पुलिस के ऑफिशल फेसबुक पेज पर फेसबुक लाइव आकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को घर में रहने की अपील भी की गई और लोगों के प्रशासन द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। साथ ही दुर्ग पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि बेवजह घुमते पाये जाने पर पुलिस द्वारा उनका वाहन जब्त करने के साथ ही महामारी एक्ट के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
फेस मास्क लगाने की अपील दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही है। फेस मास्क का उपयोग नहीं कर लापरवाही बरतने वालों पर पुलिस व निगम की टीमों द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। दुर्ग जिले के 19 स्थानों पर मोबाइल चेक पोस्ट बनाकर लगातार 24 घंटे कार्यवाही की जा रही है जिसमें बाहर निकलने वाले वाहन चालको को रोककर बाहर निकले के कारण पूछा जा रहा है संतोषप्रद जवाब ना देने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है। दुर्ग पुलिस जिले के आमनागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए घर से बाहर न निकले, अति आवश्यक कार्य होने पर बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाये एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर दुर्ग पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 94791-92099 पर कॉल करके अथवा व्हाट्सएप नंबर 94792-42152 पर मैसेज करके जानकारी ली जा सकती है।
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…. लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ किया आगाह.. घर पर रहने की अपील




