ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग भिलाई के बस्तियों में पहुंची पुलिस की टीमें, जांच में मिले धारदार हथियार, शराब एवं संदिग्ध वाहन
Share
Notification Show More
Latest News
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा
सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की पहचान के बाद बेदकुमारी को मिला निःशुल्क उपचार
October 6, 2026
दुर्ग भिलाई के बस्तियों में पहुंची पुलिस की टीमें, जांच में मिले धारदार हथियार, शराब एवं संदिग्ध वाहन
October 6, 2026
छत्तीसगढ़ के देशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण और संवर्धन पर हुई चर्चा
राज्यपाल रमेन डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट
October 6, 2026
’राज्योत्सव में होगा विजेता का सम्मान, उपलब्धियों पर आधारित सचित्र स्मारिका भी होगी जारी’
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग भिलाई के बस्तियों में पहुंची पुलिस की टीमें, जांच में मिले धारदार हथियार, शराब एवं संदिग्ध वाहन

By Mohan Rao Published October 6, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस की विशेष चेकिंग के दौरान पुलिस की टीमें खुर्सीपार व मोहन नगर क्षेत्र की बस्तियों में पहुंची।  गुंडा-बदमाशों, वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर तलाशी के दौरान पुलिस ने धारदार हथियार, शराब व संदिग्ध वाहन मिले। पुलिस ने इन सभी को जब्त कर लिया है। विशेष अभियान में दुर्ग अनुभाग के 67, भिलाई नगर अनुभाग के 63 तथा छावनी अनुभाग के 55 सहित कुल 185 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे।

दुर्ग पुलिस का विशेष जांच अभियान मंगलवार तड़के 4 बजे से सुबह 8 बजे तक चला। पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष चेकिंग अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान पूर्व से चिन्हित फरार गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाश, वारंटी एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की तस्दीक की गई तथा उनके संभावित ठिकानों एवं निवास स्थानों की जांच की गई। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों से आकर संबंधित थाना क्षेत्रों में निवास कर रहे संदिग्ध एवं अनधिकृत व्यक्तियों की जानकारी संकलित कर उनकी पहचान एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों तथा ऐसे व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली गई, जहां अवैध मादक पदार्थ, शराब अथवा हथियार रखे जाने की संभावना थी।

अभियान के दौरान दुर्ग अनुभाग में उरला, अंबेडकर नगर, बांबे आवास, शंकर नगर, जवाहर नगर एवं ग्रीन चौक क्षेत्र में विशेष तलाशी एवं चेकिंग की गई। भिलाई नगर अनुभाग के तहत फरीद नगर, डेरा बस्ती, सुपेला क्षेत्र सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं निवासरत लोगों की तस्दीक की गई। छावनी अनुभाग के तहत खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत देवार बस्ती एवं अटल आवास में घर-घर पहुंचकर निवासरत व्यक्तियों की जानकारी एवं दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए तलाशी की गई। जांच के दौरान विभिन्न स्थानों से धारदार हथियार, अवैध शराब। एक संदिग्ध बिना नंबर की KTM मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

विशेष अभियान में संबंधित थाना/चौकी के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में समन्वित रूप से चेकिंग एवं तलाशी कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों द्वारा प्रातःकालीन समय में एक साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की तस्दीक, निवास एवं दस्तावेजों का सत्यापन तथा अवैध हथियार एवं अन्य संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने क्षेत्र में निवास करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियार, मादक पदार्थ, शराब अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। मकान मालिक एवं नागरिक अपने यहां निवासरत व्यक्तियों की आवश्यक जानकारी एवं पहचान का सत्यापन करें तथा अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें। दुर्ग पुलिस द्वारा अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा इस प्रकार की विशेष चेकिंग एवं तलाशी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You Might Also Like

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की पहचान के बाद बेदकुमारी को मिला निःशुल्क उपचार

राज्यपाल रमेन डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा

Mohan Rao October 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के देशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण और संवर्धन पर हुई चर्चा राज्यपाल रमेन डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट
Next Article सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की पहचान के बाद बेदकुमारी को मिला निःशुल्क उपचार
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?