ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार पर पुलिस का टैग और सायरन : खुर्सीपार चौक पर पकड़ाया संदिग्ध वाहन…. एयरपोर्ट से सवारी ला रहा था चालक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कार पर पुलिस का टैग और सायरन : खुर्सीपार चौक पर पकड़ाया संदिग्ध वाहन…. एयरपोर्ट से सवारी ला रहा था चालक

By Mohan Rao
Published: December 28, 2024
Share
यातायात पुलिस ने जब्त की संदिग्ध कार
SHARE

भिलाई। सवारी वाहन में पुलिस का टैग और सायरन लगाकर चालानी कार्रवाई से बचने का जुगाड़ लगाना भारी पड़ गया। दुर्ग पुलिस की जांच में खुर्सीपार चौक पर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। चालक ने बताया कि एयरपोर्ट से सवारी लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। कार में पुलिस का नेम प्लेट, सायरन, ब्लेक फिल्म एवं मोनो लाईट उपयोग किया गया था। वाहन मालिक पर पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर खुर्सीपार पुलिस को सौंपा गया।

दरअसल यातायात पुलिस को सूचना मिली की एक संदिग्ध वाहन क्रमांक-सीजी 13 यूजी 8280 का चालक पुलिस का नेम प्लेट, सायरन, ब्लेक फिल्म एवं निली बत्ती लगाकर रायपुर से दुर्ग की ओर आ रहा है। कुम्हारी चौक में रोकने पर कट मारकर आगे निकल गया, ऐसे ही सिरसा गेट चौक एवं डबरापारा चौक पर रोकने का प्रयास किया गया। यहां भी कट मारते हुए वाहन भगाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने सिरसा गेट से वाहन का पीछा कर रोकने का प्रयास किया गया। खुर्सीपार चौक पाइंट देकर कार को रुकवाया गया।

जांच करने पर पता चला कि कार को जितेन्द्र दुबे पिता ललीत कुमार निवासी शिवपुरी जामुल चला रहा था। कार चालक को पकड़कर कार के साथ यातायात मुख्यालय नेहरू नगर लाया गया। वाहन चालक से उक्त वाहन में लाईट एवं सायरन लगाने की वजह पूछने पर बताया गया कि उक्त वाहन मालिक के द्वारा लाइट सायरन लगाया गया है। वाहन मालिक ने रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग बुकिंग के लिए भेजा गया था और डर की वजह से वाहन नहीं रोक रहा था। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा प्राईवेट वाहन में लाईट सायरन लगाना, ब्लेक फिल्म आदेश की अवहेलना के तहत कार्यवाही कर अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना खुर्सीपार के सुपुर्द किया गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार ऐसे संदिग्ध वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिनों पूर्व सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दुबे द्वारा सेलूद चौक पर भी ऐसे एक वाहन को पकड़ा गया था जो कि उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के काफिले में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।

बिलासपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने किसी को नहीं बताने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
बीमा एजेंट की करतूत : पत्नी पर चलाई गोली… कैरेक्टर पर था शक, आरोपी गिरफ्तार
भिलाई के इस वार्ड में बनेगा भव्य डोम शेड, महापौर देवेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण…
बस्तर, सरगुजा और रायपुर में खुलेंगे लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय: सीएम बघेल
बिहार में नौ महीने बाद फिर से खुले सभी स्कूल-कॉलेज, मास्क सबके लिए अनिवार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का दमदार प्रदर्शन, सभी वर्गों में टीम का दबदबा
Next Article नगर पालिका और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव, मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?