ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के इस वार्ड में बनेगा भव्य डोम शेड, महापौर देवेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई के इस वार्ड में बनेगा भव्य डोम शेड, महापौर देवेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण…

By @dmin
Published: June 15, 2020
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 36 गौतम नगर में भव्य डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट, चबूतरा, पाथवे और पेवर ब्लॉक भी लगाया जाएगा। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इस पूरे कार्य का निरीक्षण अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र सिंह, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त श्रीमती प्रीति सिंह, संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर एवं उप अभियंता सुश्री प्रकृति जगताप के साथ किया। मोहल्ले वासियों ने यहां पर इस कार्य की मांग की थी परंतु महापौर यादव ने 50 लाख की लागत से अनेकों कार्य की सौगात यहां पर दी है। श्री यादव ने कहा कि विभिन्न प्रकार के आयोजनों के लिए और शहर वासियों की सुविधा के लिए यह कार्य अधोसंरचना मद की लागत से किया जाएगा। सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर ने बताया कि इसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और बहुत जल्द ही इस कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।


बारिश एवं ग्रीष्म ऋतु में क्षेत्रवासियों को सौगात देने के लिए गौतम नगर पोस्ट ऑफिस के समीप में होने वाले कार्य का जायजा महापौर ने लिया है तथा अधिकारियों को शीघ्र अति शीघ्र कार्य प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मांग करने वाले मोहल्ले वासियों की ओर से सूरज एवं मोहन राव निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। उप अभियंता चंद्रकांत साहू ने बताया कि इस कार्य का कार्य आदेश जारी किया जा चुका है तथा साईं कंट्रक्शन के सत्येंद्र दुबे को इसका कार्य दिया गया है। जनता की मंशा अनुरूप महापौर देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई शहर में अनेकों कार्य किए जा रहे हैं, एवं सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। महापौर देवेन्द्र यादव आए दिन किसी न किसी विकास कार्य को अंजाम दे रहे हैं, जो कि शहर को प्रगति की ओर ले जा रहा है अब गौतम नगर में 50 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी।

मनरेगा का मजबूत कदम: अंधेरगढ़ नाला में पक्का चेक डेम से बढ़ेगी सिंचाई, बढ़ेगी किसानों की आय
Bhilai : कल होगा भिलाई में आईआईटी कैंपस का लोकार्पण, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राष्ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
सीएम बघेल ने किया वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ… एक वर्ष तक नि:शुल्क चलेंगी योग की कक्षाएं
शासन ने की शैक्षणिक सत्र 20-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित: कक्षा 11वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया 15 अगस्त तक करें पूर्ण
Big news : कर्ज के दबाव में पूरा परिवार खत्म, शख्स ने मजार के पास जाकर खाया जहर, पति-पत्नी व तीन बच्चों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Strict action by CM Shivraj on viral video case: FIR against 11 people including Digvijay Singh वायरल वीडियो मामले पर सीएम शिवराज की सख्ती: दिग्विजय सिंह सहित 11 लोगों पर एफआईआर
Next Article दुर्ग के इस जगह बिखरेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?