दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शनिवार को जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही की है। अंडा पुलिस ने अलग-अलग जगह पर जुआ खेल रहे 12 लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 53130 जब्त किया गया है। जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
अंडा थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों में रन चिरई बालोद निवासी जगमोहन रात्रे, अंडा निवासी जन्म जय यादव, चंदखुरी दुर्ग निवासी गजेंद्र देशमुख, पुलगांव निवासी रवि साहू, अंडा निवासी अनिल कुमार, गुंडरदेही निवासी शशिकांत चंद्राकर, कुथरेल निवासी टिकेंद्र निर्मलकर, गुंडरदेही निवासी मिलन ठाकुर, अंडा निवासी राम कुमार ढीमर, गुंडरदेही निवासी मदन लाल साहू, अंडा निवासी हरीश कुमार तथा अंडा निवासी नैमिष कुमार ढीमर को गिरफ्तार किया गया है।




