भिलाई. दीपावली के एक दिन पहले उतई पुलिस ने लाखों का जुआ पकड़ा। पुलिस को खबर मिली थी कि उतई थाना क्षेत्र में एक जगह जुआ चल रहा है। पुलिस ने दबिश देकर वहां रेड मारी और एक लाख 62 हजार रुपए जब्त कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। शहर में दीपावली के पहले पुलिस लगातार जुआ और सट्टा पर कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत रविवार रात यह फड़ पकड़ा गया। पुलिस ने 9 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा। उनके पास से नगदी 1 लाख 62 हजार रुपए के अलावा 6 मोबाइल भी जप्त किए हैं।उतई में चल रहे इस जुए में रायपुर और भिलाई से लोग शामिल हुए थे।

रायपुर से पहुंचे उतई
उतई में जुआ खेल रहे आरोपियों में खेमेश्वर साहू पिता पंचराम साह उम्र – 30 वर्ष ग्राम मील पारा उतई , कृपाशंकर सिंह पिता रामसिंह उम्र- 22वर्ष से०2, जितेन्द्र साहू पिता स्व० बुधराम साहू उम्र 30 वर्ष पता- खदान पारा उतई, कृष्णकांत यादव पिता स्व० बाबूलाल यादव उम्र 30 वर्ष पता- मील पारा उतई थाना-उतई ,चित्रांशु नोरके पिता स्वय महेश्वर प्रसाद नोरके उम्र-17 वर्ष पता- – मील चारा उतई ,मनीष सोनवानी चिता ईश्वरीलाल सोनवाचनी उम्र 30 वर्ष ग्राम फरगाडीह ,जिल्लू उर्फ जितेन्द्र केपलानी पिता रमेशकुमार केपलानी- उम्र – 30 वर्ष पता – रायपुरा इन्दुफ्लस कालोनी थाना – D. D. नगर रायपुर, आकाश उपाध्याय पिता विमलनारायण उपाध्याय उम्र- 32वर्ष कुशालपुर रामपुर थाना – पुरानी बस्ती रायपुर, राकेश साहू पिता चैचराम लाई उम्र-34 वर्ष पता-मीलपारा उतई शामिल है।




