ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी 4 नवंबर को पहुंचेगे दुर्ग, हैलीपैड से लेकर स्टेडियम तक हाईअलर्ट, दुर्ग पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

पीएम मोदी 4 नवंबर को पहुंचेगे दुर्ग, हैलीपैड से लेकर स्टेडियम तक हाईअलर्ट, दुर्ग पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

By Mohan Rao Published November 2, 2023
Share
पीएम मोदी
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए इन दिनों प्रचार प्रसार जोरों पर है। पहले चरण के मतदात के लिए 3 नवंबर को चुनावी शोर थम जाएगा। वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए 15 नवंबर तक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस बीच प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनावी सभा ले रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 नवंबर को दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में चुनावी सभा लेने पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के दुर्ग प्रवास को लेकर को दुर्ग पुलिस अलर्ट मोड पर है। हैलीपैड से लेकर सभा स्थल तक हाई सिक्योरिटी रहेगी। इसके लिए दुर्ग पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

दुर्ग पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार रविशंकर स्टेडियम में मंच पर बैठने वाले तथा माननीय प्रधानमंत्री जी का मंच के पास आगमन तथा प्रस्थान  पर स्वागत करने वाले पासधारी अतिथियों के वाहनो की पार्किंग सुराना कालेज में निर्धारित किया गया है। जयंती स्टेडियम के पास बने हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम तक VVIP रुट में सडक पर किसी भी प्रकार की दुकान एवं ठेले लगाना प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले वाहनो के लिए अलग अलग दिशाओ में पार्किग की सुविधा दी गई है।  कार्यक्रम स्थल में किसी भी प्रकार की सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम के दौरान आवश्यक कार्य से जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। यही नहीं 4 नवंकर को दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।  कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा।

पार्किग प्लान

  • राजनांदगांव एवं बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर, हॉकी मैदान सिविल लाईन में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।
  • पाटन एवं उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक-जेल तिराहा-पुलिस लाईन एवं गर्ल्स कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।
  • नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज-सांईस कॉलेज-मालवीय नगर चौक-अजजा/अजा बालक छात्रावास-खालसा पब्लिक स्कूल में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।
  • धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक-रेल्वे स्टेशन-मालवीय नगर-पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।
  • पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा-डीओ ऑफिस कन्या स्कूल, में पार्किंग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।
  • रविशंकर स्टेडियम में मंच पर बैठने वाले तथा माननीय प्रधानमंत्री जी का मंच के पास आगमन तथा प्रस्थान   पर स्वागत करने वाले पासधारी व्यक्ति अपना वाहन सुराना कॉलेज में पार्किंग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।
  • स्वागत के लिये हेलीपैड जयंती स्टेडियम आने वाले व्यक्ति अपने वाहन डीपीएस चौक से पेट्रोल पम्प के पीछे से फुटबाल ग्राउंड में वाहन पार्किंग करेंगे।

प्रतिबंधित सामग्री

  • विस्फोटक सामग्री-फटाका, बारूद, बन्दूक अन्य विस्फोटक पदार्थ।
  • ज्वलशील सामग्री-पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल, एल्कोहल, माचिस, जेल, सिगरेट, बीडी।
  • खाद्यय सामग्री-पानी बोतल, गुटखा, तम्बाकू किसी प्रकार की खाने के वस्तुए।
  • धारदार वस्तुए-चाकू, छूरी, ब्लेड, कैची, रेजर किसी भी प्रकार का खिलौनेे वाला सामान एवं अन्य।

वैकल्पिक मार्ग

  • वाहन चालकों से अपील है कि इस दिन व्हीव्हीआईपी मार्ग में हॉस्पिटल, स्कूल, ऑफिस एवं आवश्यक कार्य से जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
  • ग्लोब चौक से सेक्टर 9, 32 बंगला की ओर जाने वाले वाहन चालक गैरेज रोड, फारेस्ट एवन्यू मार्ग का प्रयोग करें।
  • वाय सेप से पटेल चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक मालवीय नगर चौक से जेल रोड महाराजा चौक मार्ग का प्रयोग करें।

प्रतिबंधित मार्ग

  • जयंती स्टेडियम हेलीपेड से ग्लोब चौक-सेक्टर 9 चौक-32 बंगला तिराहा-वायसेप ओवर ब्रिज-मालवीय नगर चौक-रविशंकर स्टेडियम।
  • दिनांक 4 नवंबर को दुर्ग शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao November 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में 100 साल पूरे कर चुके हैं 2 हजार से ज्यादा मतदाता, इस बार भी करेंगे अपने मत का प्रयोग
Next Article CG News : बाइक की डिक्की में रखकर ले जा रहा था 9 लाख, जांच के दौरान पुलिस ने जब्त किए रुपए

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?