ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें दुख है कि वे तमिल नहीं सीख पाए। पीएम नरेंद्र मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें दुख है कि वे तमिल नहीं सीख पाए। पीएम नरेंद्र मोदी

By @dmin
Published: February 28, 2021
Share
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें दुख है कि वे तमिल नहीं सीख पाए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीनतम भाषाओं में से एक तमिल को न सीख पाने का उन्हें अफसोस है। पीएम नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी को तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अहम माना जा रहा है। हाल ही में राहुल गांधी ने तमिलनाडु में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी पूरे देश में एक ही कल्चर, एक ही सोचने का तरीका और एक विचारधारा थोपना चाहते हैं। ऐसे में नरेंद्र मोदी की तमिल भाषा को लेकर की गई टिप्पणी अहम है।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रकृति के संरक्षण के बारे में बात करते हुए असम के जयदेव पायेंग के बारे में भी बात की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पायेंग के बारे में कहा, ‘वह 300 हेक्टेयर जमीन पर प्लांटेशन के लिए सक्रिय रहे हैं। वह वन संरक्षण के लिए तत्पर रहे हैं और लोगों को जैव-विविधता एवं संरक्षण का संदेश दिया है।Ó मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पोट्र्स मिनिस्ट्री से क्षेत्रीय भाषाओं और संस्कृति को प्रोत्साहित करने की भी अपील की। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमें भारतीय खेलों में क्षेत्रीय भाषाओं में कॉमेंट्री को बढ़ावा देना चाहिए। मैं स्पोट्र्स मिनिस्ट्री और निजी संस्थानों से इस बारे में विचार करने की अपील करता हूं।Ó
पीएम मोदी ने ‘मन की बातÓ में विज्ञान दिवस की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में ही विज्ञान को लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। उन्होंने जल संरक्षण के बारे में बात करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जल शक्ति मंत्रालय की ओर से ‘कैच द रेनÓ के नाम से एक कैंपेन की शुरुआत की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर सामूहिक तौर पर हम सभी को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों से परीक्षाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कभी-कभी बहुत छोटा और साधारण सा सवाल भी मन को झकझोर जाता है। ये सवाल लंबे नहीं होते हैं, बहुत साधारण होते हैं, फिर भी वे हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीने आप सब के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं।

जिन खेलों में कमेंट्री समृद्ध है उनका प्रचार-प्रसारतेजी से होता है

  • आप सभी को त्योहारों की अग्रिम शुभकामनाएं, साथ-साथ कोरोना के संबंध में जो भी नियमों का पालन करना उसमें कोई ढिलाई नहीं आनी चाहिए।
  • मार्च का महीना हमारे फाइनेंशियर ईयर का आखिरी महीना भी होता है, इसलिए, आप में से बहुत से लोगों के लिए काफी व्यस्तता भी रहेगी।
  • मेरे प्यारे युवा साथियो, आने वाले कुछ महीने आप सब के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। मार्च में होने वाली ‘परीक्षा पे चर्चा’ से पहले मेरी आप सभी एग्जाम वॉरियर्स से, पैरेंट्स से, और टीचर्स से, रिक्वेस्ट है कि अपने अनुभव, अपने टिप्स जरूर शेयर करें। आप मायगोव और नरेंद्र मोदी एप पर शेयर कर सकते हैं।
  • हमने देखा है कि जिन खेलों में कमेंट्री समृद्ध है, उनका प्रचार-प्रसार बहुत तेजी से होता है। हमारे यहां भी बहुत से खेल हैं लेकिन उनमें कमेंट्री कल्चर नहीं आया है और इस वजह से वो लुप्त होने की स्थिति में हैं।
Railway News : तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी, कोरबा-कोचुवेलि सहित यह ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण… वार्ड बॉय हेमंत दुबे को लगा पहला टीका
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ग्रेनेड हमला…. पुलिस के वाहन को दहशतगर्दों ने बनाया निशाना
नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद अब तक 21 जवान लापता, कल 5 हुए थे शहीद, पीएम मोदी-अमित शाह ने जताया दुख
अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कराए विविद कार्यक्रम… आदिवासी समाज के नेताओं का हुआ सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent छतीसगढ़ में कोरोना: प्रदेश में मिले 240 नए संक्रमित, 31 मार्च तक रहेगी सख्ती…
Next Article भाजपा की प्रचार वैन में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस का एक्शन, पांच लोग गिरफ्तार भाजपा की प्रचार वैन में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस का एक्शन, पांच लोग गिरफ्तार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?