ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने मन की बात में सराहा छत्तीसगढ़ के रेडियो कार्यक्रम ‘हमर हाथी-हमर गोठ को, कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

पीएम मोदी ने मन की बात में सराहा छत्तीसगढ़ के रेडियो कार्यक्रम ‘हमर हाथी-हमर गोठ को, कही यह बात

By Mohan Rao
Published: January 28, 2024
Share
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में हाथियों के विचरण की सूचनाओं पर आधारित आकाशवाणी कार्यक्रम ‘हमर हाथी-हमर गोठ’ की सराहना की। मन की बात कार्यक्रम में श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रेडियो की ताकत कितना बदलाव ला सकती है, इसकी एक अनूठी मिसाल छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है। बीते करीब 7 वर्षों से यहां रेडियो पर एक लोकप्रिय कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है, जिसका नाम है ‘हमर हाथी-हमर गोठ।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि नाम सुनकर आपको लग सकता है कि रेडियो और हाथी का भला क्या कनेक्शन हो सकता है। लेकिन यही तो रेडियो की खूबी है। छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के चार केन्द्रों अंबिकापुर, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ से हर शाम इस कार्यक्रम का प्रसारण होता है और आपको जानकर हैरानी होगी कि छत्तीसगढ़ के जंगल और उसके आसपास के इलाके में रहने वाले बड़े ध्यान से इस कार्यक्रम को सुनते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘हमर हाथी – हमर गोठ कार्यक्रम में बताया जाता है कि हाथियों का झुण्ड जंगल के किस इलाके से गुजर रहा है। ये जानकारी यहां के लोगों के बहुत काम आती है। लोगों को जैसे ही रेडियो से हाथियों के झुण्ड के आने की जानकारी मिलती है, वो सावधान हो जाते हैं। जिन रास्तों से हाथी गुजरते हैं, उधर जाने का ख़तरा टल जाता है। इससे जहां एक ओर हाथियों के झुण्ड से नुकसान की संभावना कम हो रही है, वहीं हाथियों के बारे में डेटा जुटाने में मदद मिलती है। इस डेटा के उपयोग से भविष्य में हाथियों के संरक्षण में भी मदद मिलेगी। यहां हाथियों से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इससे जंगल के आसपास रहने वाले लोगों को हाथियों के साथ तालमेल बिठाना आसान हो गया है। छत्तीसगढ़ की इस अनूठी पहल और इसके अनुभवों का लाभ देश के दूसरे वन क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी उठा सकते हैं।

‘हमर हाथी-हमर गोठ’ कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता अमलेन्दु मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य के चार आकाशवाणी केंद्रों अंबिकापुर, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ केंद्रो से शाम 5:00 बजे प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम एंड्राइड मोबाइल के न्यूज on AIR और एफएम चैनल में भी उपलब्ध है जिसे गाड़ियों में भी आसानी से सुना जा सकता है।

जांच के नाम पर टीचर ने उतवाए स्कूली छात्रा के कपड़े, शर्मिंदगी में खुद को लगाई आग… अस्पताल में भर्ती
भारत बंद का समर्थन: दुर्ग भिलाई व राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बंद का असर
बिग ब्रेकिंग : पीसीसी की अहम् बैठक में शुरू हुई चुनावी एक्सरसाइज, देर रात बैठेगी चुनाव समिति, नामों को दिया जाएगा फायनल टच
मुख्यमंत्री बघेल आज फिर रहेंगे भिलाई में, डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
आईपीएस अफसरों की प्रमोशन लिस्ट जारी, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव सहित तीन आईपीएस बने आईजी… देखें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में पति-पत्नी मिलकर करते थे बाइक चोरी, नागपुर से आकर रायपुर में बनाया ठिकाना… पुलिस ने भेजा जेल
Next Article शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का ऐलान, स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होंगे योग और प्राणायाम, राजधानी में खुलेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?