नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इस मौके पर पीएम ने कहा कि विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत अपने अमृत काल के प्रारंभ में है। नई ऊर्जा, प्ररेणा, संकल्प है। भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरूआत हो रही है। भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा

उन्होंने कहा कि इससे देश के सभी राज्यों को लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश में करीब 4500 करोड़ रुपये के खर्च से 55 अमृत स्टेशन को विकिसत किया जाएगा। राजस्थान के भी 55 रेलवे स्टेशन अमृत रेलवे स्टेशन बनेंगे। उन्होंने रेल मंत्रालय की सराहना की और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेलवे में जितना काम हुआ है वह हर किसी को प्रसन्न और हैरान करती है। दुनिया में दक्षिण अफ्रीफा, यूक्रेन, पोलैंड, यूके और स्वीडन जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क है उससे अधिक रेल ट्रैक हमारे देश में इन 9 वर्षों में बिछाए गए हैं। साउथ कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कुल जितना रेल ट्रैक है उससे अधिक रेल ट्रैक भारत में अकेले पिछले साल बनाए हैं।
छत्तीसगढ़ के 7 रेलवे स्टेशन भी योजना में शामिल
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विश्व स्तर की सुविधाओं से लैस होने वाले स्टेशनों में छत्तीसगढ़ के 7 व दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुल 9 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। सूची में असम के बोंगाईगांव, कोकराझार, लुमडिंग, मेघालय के मेंदीपाथर जैसे पूर्वोत्तर के स्टेशन भी शामिल हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी के साथ-साथ केरल के शोरनूर और कासरगोड भी इस सूची में शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को इन अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च करते हुए इसे देश की महत्वाकांक्षी योजना बताई है।
राज्यवार शामिल स्टेशनों की संख्या
- उत्तर प्रदेश: 55 स्टेशन
- राजस्थान: 55 स्टेशन
- बिहार: 49 स्टेशन
- महाराष्ट्र: 44 स्टेशन
- पश्चिम बंगाल: 37 स्टेशन
- मध्य प्रदेश: 34 स्टेशन
- असम: 32 स्टेशन
- ओडिशा: 25 स्टेशन
- पंजाब: 22 स्टेशन
- गुजरात: 21 स्टेशन
- तेलंगाना: 21 स्टेशन
- झारखंड: 20 स्टेशन
- आंध्र प्रदेश: 18 स्टेशन
- तमिलनाडु: 18 स्टेशन
- हरियाणा: 15 स्टेशन
- कर्नाटक: 13 स्टेशन




