ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज शाह 30 हजार कार्यकर्ताओं को देंगे बूथ जीतो-चुनाव जीतो का मंत्र
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

आज शाह 30 हजार कार्यकर्ताओं को देंगे बूथ जीतो-चुनाव जीतो का मंत्र

By @dmin Published January 5, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का कार्यक्रम भले ही अभी घोषित नहीं हुआ है, मगर भाजपा का चुनाव अभियान आक्रामक हो चला है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इसी क्रम में रविवार को 30 हजार से अधिक बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र देंगे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हर चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को श्बूथ जीतो-चुनाव जीतो का खास टिप्स देते हैं। अमित शाह इस सम्मेलन के जरिये विधानसभा चुनाव में 51 प्रतिशत वोट शेयर पाने का कार्यकर्ताओं को लक्ष्य देंगे, ताकि आप-कांग्रेस में गठबंधन होने की स्थिति में भी भाजपा पर असर न पड़े। शाह रविवार साढ़े 11 बजे से इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस सम्मेलन में अमित शाह सभी बूथ प्रभारियों को अपने बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य देंगे। शाह हर चुनाव से पहले बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलनों में इस बात पर जोर देते रहे हैं कि जीत की सीढ़ी बूथ से शुरू होती है। अगर हर बूथ प्रभारी अपने बूथ पर पार्टी को आगे रखने में सफल रहे तो जीत सुनिश्चित है। पार्टी की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में अध्यक्ष अमित शाह ने 51 प्रतिशत वोट शेयर पर फोकस कर यूपी जैसे राज्य में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद पार्टी को बंपर जीत दिलाई, उसी तर्ज पर दिल्ली में भी चुनाव लडऩे की तैयारी है। भाजपा चाहती है कि हर सीट पर उसे इतना वोट मिले कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिले कुल वोट से भी ज्यादा फ ासला हो।
एक दिन, 42 स्थान, 42 बड़े नेता
भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून पर अब तक का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान पांच जनवरी से शुरू करने की तैयारी की है। एक ही दिन में 42 स्थानों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह पांच जनवरी को दिल्ली में अभियान की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी दिल्ली में रहेंगे। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर, केंद्रीय मंत्री वी सदानंद गौड़ा बंगलुरु, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्थान के जयपुर में संपर्क अभियान को लांच करेंगी। इसी तरह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद हरियाणा, थावर चंद गहलोत छत्तीसगढ़ के रायपुर, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के हल्द्वानी, केंद्रीय मंत्री अजुर्न मुंडा झारखंड के जमशेदपुर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुग्राम, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव लक्षद्वीप, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह यूपी के बुलंदशहर, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे।
००

You Might Also Like

एशियन गेम्स : भारत को एक दिन में जीते कबड्डी के दो गोल्ड, महिला और पुरुष टीमों ने फाइनल में ईरान को हराया

एशियन गेम्स भारत को पहला गोल्ड : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता

एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए भिड़ेंगी भारत व श्रीलंका की महिला क्रिकेटर, 22 को फाइनल

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

@dmin January 5, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा की 73 सीटें होंगी खाली, भाजपा को बहुमत की चुनौती
Next Article जून महीने से वन नेशन-वन राशन कार्ड होगा लागू

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?