ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने रखी एम्स राजकोट की आधारशिला… कोरोना वैक्सीन पर कहा नए साल में चलाएंग सबसे बड़ा अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी ने रखी एम्स राजकोट की आधारशिला… कोरोना वैक्सीन पर कहा नए साल में चलाएंग सबसे बड़ा अभियान

By @dmin
Published: December 31, 2020
Share
PM Modi laid foundation stone of AIIMS Rajkot… on corona vaccine
PM Modi laid foundation stone of AIIMS Rajkot… on corona vaccine
SHARE

राजकोट (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी। संस्थान को 201 एकड़ से अधिक जगह आवंटित की गई है और यह लगभग 1,195 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। संस्थान का निर्माण 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। अस्पताल में 750 बिस्तर होंगे जिनमें से 30 बिस्तर आयुष ब्लॉक में होंगे। इस मौके पर अपने संदेश में कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी बात कही। पीएम मोदी ने कहा नए साल में वेक्सीनेशन को लेकर बड़ा अभियान चलाया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले मैंने कहा था दवाई नहीं तो ढिलाई नहीं। वर्ष 2021 के लिए हमारा मंत्र है दवाई भी और कड़ाई भी। पीएम मोदी ने कहा भारत फ्यूचर ऑफ हेल्थ और हेल्थ ऑफ फ्यूचर दोनों में ही सबसे महत्त्वपूर्ण रोल निभाने जा रहा है। जहां दुनिया को कॉम्पेटेंट मेडिकल प्रोफेशनल्स भी मिलेंगे, उनका सेवाभाव भी मिलेगा। यहां दुनिया को मास इम्युनिजाइजेशन का एक्सपीरियंस भी मिलेगा और एक्परटीस भी मिलेगी। यहां दुनिया को हेल्थ सॉल्यूशन और टेक्नोलॉजी को इंटिग्रेट करने वाले स्टार्टअप और स्टार्टअप इकोसिस्टम भी मिलेगा।

पिछले छह वर्षों में 10 नए एम्स पर शुरू हुआ काम
पीएम मोदी ने कहा मेडिकल सेक्टर में गुजरात की सफलता के पीछे 2 दशकों का अनवरत प्रयास है, समर्पण और संकल्प है। बीते 6 सालों में इलाज और मेडिकल एजुकेशन को लेकर जिस स्केल पर काम हुआ है, उसका निश्चित लाभ गुजरात को भी मिल रहा है। बीते 6 वर्षों में 10 नए एम्स बनाने पर काम शुरू कर चुके हैं, जिनमें से कई आज पूरी तरह से काम करने लगे हैं। एम्स के साथ ही देश में 20 एम्स जैसे सुपर स्पैशिलिटी हॉल्पिटल्स पर भी काम किया जा रहा है। राजकोट में बनने वाले एम्स में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 125 और नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 60 सीट होंगी।

अफवाहों को लेकर सावधान रहें
मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई एक अज्ञात दुश्मन के खिलाफ है। इस तरह की अफवाहों को लेकर सावधान रहें और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सोशल मीडिया पर बिना जांच किए मैसेज फॉरवर्ड करने से परहेज करें। हमारे देश में अफवाहें तेजी से फैलती हैं। अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए या गैर-जिम्मेदार व्यवहार के कारण विभिन्न लोग विभिन्न अफवाहें फैलाते हैं। शायद टीकाकरण शुरू होने पर अफवाहें फैलाई जाएंगी, कुछ पहले ही शुरू हो चुकी हैं।

72 साल बाद फिर हुआ करिश्मा… डेब्यू मैच में ही छाए नटराजन-सुंदर…. बनाया अद्भुत रिकॉर्ड
चारधाम यात्रा 2021: आगामी 18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख
Big news : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब… जानिए क्या है वजह
बस्तर संभाग में 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
पबजी पर अंजान युवकों से दोस्ती महंगी पड़ी नाबालिग को…. मिलने के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्म…. तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्री ने की अपराध अनुसंधान विभाग के कार्यों की समीक्षा, प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने दिए निर्देश
Next Article जीवन से हारकर, फिर से जिंदा रहने की कहानी है ‘नवा बिहान कल होगी रिलीज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?