ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने देश के पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, हावड़ा से गुवाहाटी के बीच दौड़ेगी ट्रेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNational

पीएम मोदी ने देश के पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, हावड़ा से गुवाहाटी के बीच दौड़ेगी ट्रेन

By Mohan Rao
Published: January 17, 2026
Share
वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरीझंडी
SHARE

कोलकाता। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वंदे भारत ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी। इस दौरान पीएम मोदी ने चार अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा ‘आज मालदा से पश्चिम बंगाल की प्रगति को गति देने का अभियान और तेज हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही देर पहले, पश्चिम बंगाल के विकास से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। नई रेल सेवाएं पश्चिम बंगाल को मिली हैं।’ ‘इन प्रोजेक्ट्स से यहां के लोगों के लिए यात्राएं आसान होंगी और व्यापार-कारोबार भी आसान बनेगा। यहां ट्रैक मेंटेनेंस से जुड़ी जो नई सुविधाएं बनी हैं, उनसे यहां के नौजवानों के लिए नए अवसर बनेंगे। बंगाल की इस पावन भूमि से आज भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की तरफ एक और बड़ा कदम उठाया गया है।’

वंदेभारत स्लीपर का किराया
ट्रेन के 16 कोचों में से 11 एसी-3 टियर, चार एसी-2 टियर और एक फर्स्ट एसी कोच है। स्लीपर ट्रेन के थर्ड एसी का किराया 2300 रुपये तय किया गया है। सेकेंड एसी का किराया 3000 और फर्स्ट एसी का किराया करीब 3600 रुपये होगा।

जानिए स्लीपर वंदे भारत की खासियत

  1. स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में रात में यात्रा की सुविधा दी गई है, जिसमें यात्री आराम से लेटकर यात्रा कर सकेंगे।
  2. पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच संचालित होगी।
  3. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से हावड़ा और गुवाहाटी के बीच की यात्रा 14 घंटे में पूरी होगी।
  4. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 आधुनिक कोच हैं, जिनमें कुल 1128 यात्री सफर कर सकते हैं।
  5. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
  6. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में लगाई गईं स्लीपर बर्थ ज्यादा आरामदायक होंगी।
  7. ट्रेन में सामान रखने के लिए भी पर्याप्त स्थान दिया गया है।
  8. ओवरहेड रैक और सीट के नीचे भी रैक दी गई हैं। बड़े सूटकेस के लिए कोच में लगेज एरिया भी है।
  9. वंदे भारत स्लीपर के शौचालय आधुनिक सैनिटेशन तकनीक से लैस हैं।
  10. ट्रेन के सभी कोच में सीसीटीवी कैमरे, आपात टॉक बैक सिस्टम और अग्निशमन उपकरण मौजूद हैं।
फ्रांस से आए पांच राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल होंगे
राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र में पतंजलि की कोरोनिल पर लगा प्रतिबंध: प्रदेश के गृहमंत्री ने बताया यह कारण
Big news : प्रयागराज से दुर्ग आ रही बस में लगी आग, सभी यात्री सकुशल
पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में बोले सीएम बघेल….. राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में
जेजेएस 2024 में 4 दिनों में लगभग 50,000 विज़िटर्स शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
Next Article पंचायत प्रतिनिधियों के अध्ययन भ्रमण से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?