ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र में पतंजलि की कोरोनिल पर लगा प्रतिबंध: प्रदेश के गृहमंत्री ने बताया यह कारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र में पतंजलि की कोरोनिल पर लगा प्रतिबंध: प्रदेश के गृहमंत्री ने बताया यह कारण

By @dmin
Published: June 25, 2020
Share
After Rajasthan, now Patanjali's coronil is banned in Maharashtra
After Rajasthan, now Patanjali's coronil is banned in Maharashtra
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। योग गुरू बाबा रामदेव की दवा कोरोनिल पर राजस्थान सरकार के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी प्रतिबंध लगा दिया है। इस बात की जानकारी राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोनिल के क्लीनिकल ट्रायल के बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। ऐसे में राज्य में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। अनिल देशमुख ने गुरुवार को लिखा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जयपुर यह पता लगाएगा कि क्या पतंजलि की कोरोनिलÓ का क्लीनिकल ट्रायल किया गया था। हम बाबा रामदेव को चेतावनी देते हैं कि हमारी सरकार महाराष्ट्र में नकली दवाओं की बिक्री की इजाजत नहीं देगी।
 

बता दें कि आयुष मंत्रालय की आपत्ति के बाद राजस्थान पहला ऐसा राज्य था जिसने रामदेव की इस दवा की बिक्री पर रोक लगाई थी। अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय की अनुमति के बिना कोविड-19 महामारी की दवा के रूप में किसी भी आयुर्वेदिक औषधि का विक्रय नहीं किया जा सकता है। राजस्थान सरकार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के उपचार की दवा के तौर पर किसी भी औषधि का विक्रय पाए जाने पर विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले आयुष मंत्रालय ने रामदेव के दावों पर सवाल उठाए थे।

इस संबंध में आचार्य बालकृष्ण का कहना था कि हमारी दवा और दावा दोनों पूरी तरह सही हैं। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने इनसे जुड़ी कुछ जानकारियां मांगी थीं, जो उपलब्ध करा दी गई हैं। मंत्रालय की आपत्ति के बाद उत्तराखंड आयुष विभाग ने बुधवार को पतंजलि को नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है कि किस आधार पर कोरोना दवा बनाने का दावा किया गया। जबकि विभाग की ओर से इम्यूनिटी बूस्टर का लाइसेंस दिया गया था। 

स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन बनाएगा 93 करोड़ की लागत से 21 नए गोदाम, चेयरमेन अरुण वोरा ने दिए समयसीमा के भीतर बेहतर क्वालिटी से निर्माण पूरा कराने के निर्देश
गुलाब का असर: विशाखापट्नम जा रहे हैं तो ध्यान दे… रेलवे ने रद्द कर दी हैं यह ट्रेने
विधायक देवेंद्र यादव ने की जनता से अपील…. कहा घर पर ही रहें और प्रशासन का सहयोग करें
पंजाब में आप सरकार बच्चा पार्टी है, इन्हें मुद्दों की समझ नहीं: अनिल विज
ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के मानव परीक्षण का आखिरी ट्रायल, भारत में पांच जगहों का चुनाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Number of infected people crossed 58 lakhs in the country रोज टूट रहा रिकार्ड: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हजार के पास
Next Article The condition of the industrial area deteriorated in the initial rain itself शुरुआती बारिश में ही बिगड़ गई औद्योगिक क्षेत्र की हालत: उद्योग चेम्बर ने कलेक्टर से मिलकर रखी यह मांग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?