ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने रचा इतिहास : हेड ऑफ गवर्नमेंट के रूप में सबसे ज्यादा दिन काम करने वाले नेता बने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDelhiFeaturedRaipur

पीएम मोदी ने रचा इतिहास : हेड ऑफ गवर्नमेंट के रूप में सबसे ज्यादा दिन काम करने वाले नेता बने

By Mohan Rao
Published: March 22, 2026
Share
पीएम मोदी
SHARE

रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। हेड ऑफ गवर्नमेंट के रूप में पीएम मोदी ने 8931 दिन पूरे कर लिए। इस मामले में उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है। पवन चामलिंग के नाम 8930 दिन तक सीएम पद संभालने का रिकार्ड था।

17 सितंबर को जन्मे नरेंद्र मोदी 6 साल की उम्र में ही कांग्रेस की ओर से महागुजरात आंदोलन का हिस्सा बने। फिर 8 साल की उम्र में RSS से जुड़ गए थे। 7 अक्टूबर 2001 को 51 साल की उम्र में बिना विधायक बने ही मोदी गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वे 2002 में, 2007 में और फिर 2012 में गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए। अपने राजनीतिक सफर के 24 सालों में से पीएम मोदी 14 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। पिछले 11 साल से वे देश के प्रधानमंत्री हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल है।

पीएम के तौर पर अब भी नेहरू से पीछे
नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM भी हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। 22 मार्च 2026 तक बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी 4318 पूरे कर चुके हैं। हालांकि सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। PM मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 1812 दिन पीछे हैं। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2029 के बाद भी PM रहना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा- तप, त्याग और राष्ट्रसेवा के 8931 दिन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस रिकार्ड पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा यह केवल समय की गणना नहीं, बल्कि भारत के प्रति अखंड समर्पण की एक प्रेरणादायी यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक जीवन का हर क्षण “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को साकार करने एवं गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग की सेवा में पूर्णतः समर्पित रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सुशासन और विकास का मजबूत आधार स्थापित करते हुए, प्रधानमंत्री के रूप में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हुए, आपने जनसेवा की एक नई परिभाषा लिखी है। आपके नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” केवल एक नारा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक बन गया है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का प्रयास और भारत को आत्मनिर्भर व वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने की आपकी दूरदृष्टि, हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपने जनसेवा का एक नया अध्याय लिखा है और उससे भी बढ़कर करोड़ों देशवासियों के हृदय में अटूट विश्वास और आशा का दीप प्रज्जवलित किया है।

बिग ब्रेकिंग: राज्य शासन ने नए सिरे से की जिलों के प्रभारी सचिवों की नियुक्ति, परदेशी सिद्धार्थ कोमल को मिली दुर्ग की जिम्मेदारी
कलेक्टर मीणा का अफसरों को निर्देश : मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अमल में लाने करें विभागीय पहल
गुस्ताखी माफ़: ढाई साल में गोबर ने उगला करोड़ों का सोना
बारिश की हर बूंद कीमती, नरवा प्रोजेक्ट्स की बारीकी से करें मॉनिटरिंग: भूपेश बघेल
Bhilai Breaking : दुर्ग पुलिस ने पकड़ा नशीली दवाओं का रैकेट, कुरियर से मंगाकर शहर में खपा रहे थे नशे का सामान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित
Next Article विश्व गौरैया दिवस पर वेबीनार आयोजित : संरक्षण के लिए जागरूकता पर जोर विश्व गौरैया दिवस पर वेबीनार आयोजित : संरक्षण के लिए जागरूकता पर जोर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?