ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी का ममता पर हमला, बोले- दो मई के बाद बिखर जाएगी टीएमसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पीएम मोदी का ममता पर हमला, बोले- दो मई के बाद बिखर जाएगी टीएमसी

By @dmin
Published: April 6, 2021
Share
कोरोना का कहर : कांग्रेस के बाद भाजपा का एलान- बंगाल में नहीं होगी कोई बड़ी रैली
कोरोना का कहर : कांग्रेस के बाद भाजपा का एलान- बंगाल में नहीं होगी कोई बड़ी रैली
SHARE

हावड़ा (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने हावड़ा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ममता बनर्जी पर कई हमले बोले। उन्होंने कहा कि दो मई के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के टूटने की चर्चा है। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल का यह चुनाव अभूतपूर्व है। 10 साल तक दीदी ने यहां जिस तरह विश्वासघात किया, उसका जवाब इस बार उन्हें बराबर बंगाल की जनता दे रही है। मोदी ने कहा कि बंगाल और नंदीग्राम ही नहीं, बल्कि दीदी से तो अब नंदी भी अपनी नाराजगी खुलकर जताने लगे हैं। स्थिति यह आ गई है कि दीदी के दल को आज पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं।

रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर गांव में माताओं-बहनों का बहुत अधिक दबाव टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर है। दबाव यह है कि वे गरीब-मध्यम वर्ग को लूटने वालों, खून बहाने वालों, हमारी आस्था, हमारी श्रद्धा को गाली देने वालों का साथ छोड़ दें। अपने नेताओं के खिलाफ टीएमसी के भीतर जो गुस्सा था, वह हर रोज और तेज हो रहा है। पीएम ने आगे कहा, ‘बीजेपी की स्थापना के प्रेरणापुंज इसी धरती पर जन्म लेने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी हैं। डॉक्टर मुखर्जी कहते थे कि शासन ‘राज’ करने के लिए नहीं बल्कि नागरिकों के सपने पूरे करने का माध्यम होता है। यही तो आशोल पॉरिबोर्तोन है, जो पश्चिम बंगाल को चाहिए। पीएम मोदी ने कहा, ‘लोग अटकलें लगा रहे हैं कि दो मई को हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बिखर जाएगी।

Didi has accused you of taking money and selling your votes. Do you do this? Isn't this your insult? You must respond to this in the elections: PM Narendra Modi in Howrah.#WestBengalPolls pic.twitter.com/j5Dgvj4c69

— ANI (@ANI) April 6, 2021

उद्योगों में लगते गए ताले: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां शिल्प का, विशेष रूप से एमएसएमई जो कभी पश्चिम बंगाल की बहुत बड़ी ताकत थी, उनका क्या हाल बनाया गया है, ये आपके सामने है। मेटल हो, जूट हो, बेडमिंटन शटल कॉक हो, ऐसे अनेक सामान की देश में डिमांड बढ़ी है, लेकिन यहां के उद्योगों में ताले लगते गए। इसकी सिर्फ एक ही वजह है और वह यह है कि बंगाल में दशकों तक रहा कुशासन। दीदी को बंगाल के भाई-बहन नहीं दिखाई देते हैं, उन्हें तो बस वोट दिखाई देता है। वे आप पर पैसा लेकर रैली में आने का इल्जाम लगाती हैं। क्या आप पैसे लेकर रैली में आए हैं क्या? क्या दीदी ने आपका अपमान किया की नहीं किया? आपको बदनाम किया की नहीं किया?

कमल के बटन को दबाकर दीदी को दें सजा
रैली के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से बीजेपी को वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘Óआपके ऊपर गलत आरोप लगाया कि नहीं लगाया? आप पोलिंग बूथ जाकर कमल के बटन दबाकर दीदी को ऐसी सजा दो ताकि वे फिर से कभी आप पर ऐसे गंदे आरोप ना लगाएं। दीदी में इतना अहंकार हो गया है कि वे बंगाल के वोटर भाई-बहनों को अपनी जागीर समझने लगी हैं। हार की हताशा में दीदी आजकल मुझ पर गालियों की बौछार कर रही हैं। बंगाल के लोग दीदी का यह आचरण देखकर बहुत दुखी हैं। देश-दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है कि बंगाल की ये कौनसी छवि दीदी प्रस्तुत कर रही हैं। आजकल दीदी को मेरे उच्चारण पर भी बहुत ऐतराज हो रहा है।

ममता ने किया सेल्फ गोल, मुसलमान भी हुए दूर: मोदी
इससे पहले, कूचबिहार में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला और दावा किया कि वोटों का बिखराव ना हो इसके लिए मुसलमानों से एकजुट हो जाने की उनकी अपील स्पष्ट करती है कि तृणमूल कांग्रेस विधानसभा चुनाव की जंग हार गई है। प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए दावा किया यदि उन्होंने इसी प्रकार सभी हिन्दुओं को एकजुट हो जाने और भाजपा को मत देने की अपील की होती तो उन्हें निर्वाचन आयोग के आठ-दस नोटिस मिल गये होते और देश भर के अखबारों में उनके खिलाफ संपादकीय छप जाते।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रेसवार्ता: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, सस्ती ईएमआई के लिए करना होगा इंतजार
Big news : भिलाई में बन रहा था नकली गुडनाइट लिक्विड, कंपनी की शिकायत पर धराए चार दुकानदार
24 घंटे में कोरोना के करीब 11 हजार नए मामले, एक्टिव केस 53 हजार के पार
1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र वालों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकारी अस्पतालों में होगी फ्री
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर महाधिवक्ता कार्यालय के नवनिर्मित द्वितीय तल का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सात दिनों में होगा बीएसपी के सभी 45 प्लस आयु के अधिकारी-कर्मचारियों का वैक्सीनेशन सात दिनों में होगा बीएसपी के सभी 45 प्लस आयु के अधिकारी-कर्मचारियों का वैक्सीनेशन
Next Article बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब देश में हर वयस्क को कोरोना टीका लगाने के सुझाव को केंद्र सरकार ने किया खारिज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?