ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के औषधालय निर्माण के लिए मिलेगा भूखण्ड : मंत्री डहरिया ने कर्मचारी हित में कार्य करने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के औषधालय निर्माण के लिए मिलेगा भूखण्ड : मंत्री डहरिया ने कर्मचारी हित में कार्य करने के दिए निर्देश

By @dmin
Published: April 6, 2021
Share
SHARE

रायपुर। क्षेत्रीय परिषद कर्मचारी राज्य बीमा निगम छत्तीसगढ़ की वर्चुअल बैठक श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एजेण्डावार बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंत्री डॉ.डहरिया ने एजेण्डा में शामिल विषयों पर चर्चा करते हुए कर्मचारियों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं के अंतर्गत कार्यरत औषधालय में से किराए के भवन में संचालित औषधालय के लिए शासन द्वारा निःशुल्क भूखण्ड आबंटित करने, अनुपयुक्त भवनों में संचालित औषधालयों को उपयुक्त भवनों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
श्रम मंत्री डॉ.डहरिया ने वर्चुअल बैठक में श्रम विभाग एवं क्षेत्रीय परिषद कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय परिषद की पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि 10 जिलों में 42 औषधालय कार्यरत है। शेष 18 जिलों में आईएमपी चिकित्सक की व्यवस्था बीमितों के उपचार हेतु सुनिश्चित किया जाए। कुम्हारी, बीरगांव एवं रायगढ़ के औषधालय स्वयं के भवन में है, इनकी मरम्मत एवं रखरखाव सुचारू रूप से किया जाए। 39 किराये के भवनों में संचालित औषधालयों हेतु भवन निर्माण के लिये राज्य शासन द्वारा निःशुल्क भूखंड उपलब्ध कराया जायेगा। किराये के भवनों में संचालित औषधालयों में से 24 औषधालय जो अनुपयुक्त भवन में संचालित है, को उपयुक्त भवन में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने भिलाई तथा रायगढ़ के चिकित्सालयांे का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर चिकित्सालय आरंभ करने के निेर्दश दिए। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में 100 तथा बलौदाबाजार में 30 बिस्तरयुक्त चिकित्सालय आरंभ करने की स्वीकृति का प्रस्ताव कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मुख्यालय को प्रेषित किया गया है, स्वीकृति अप्राप्त है। अंबिकापुर तथा कबीरधाम में औषधालय की स्वीकृति की गई है, किन्तु भवन उपलब्ध नहीं है, अतः भवन शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाये। बैठक में बताया गया कि 10 किलोमीटर के दायरे में कर्मचारी राज्य बीमा निगम/सेवायें की स्वास्थ्य सुविधा की अनुपलब्धता की स्थिति में बीमाकृत व्यक्तियों को सीधे निगम से अनुबंधित अस्पताल में चिकित्सा सेवा प्राप्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई है एवं उक्त विषय में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। मुख्यालय कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा बीमाकृत व्यक्तियों की संख्या व अन्य मापदंडों के आधार पर उरला औद्योगिक क्षेत्र, तिल्दा (रायपुर), लारा एवं खरसिया (रायगढ़) में नए औषधालय खोलने की मंजूरी दी गई है। इन स्थलों में नए भवन के किराए पर लेने हेतु निविदा जारी की जा रही हैं। ये औषधालय शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएंगे।

मारपीट कर रहे युवकों को लोगों दौड़ाया तो थाने में जाकर ली शरण, गुस्साए लोगों ने आरोपियों की दो दुपहिया पर लगा दी आग
Gustakhi Maaf: सीएम को राखी भेजकर सुर्खियों में सांसद सरोज
नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक अचानक रद्द कर भाजपा के प्रभारी दिल्ली रवाना
तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एके-47 राइफल के साथ 30 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद
shreekanchanpath 47 # 30 November 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPL-2021: वानखेड़े स्टेडियम में जारी कोरोना का कहर, तीन और सदस्य कोरोना पॉजिटिव IPL-2021: वानखेड़े स्टेडियम में जारी कोरोना का कहर, तीन और सदस्य कोरोना पॉजिटिव
Next Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent बढ़ते मामलों के चलते गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य में लॉकडाउन लगाने की कही बात…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?