ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अक्साई चिन में PLA का जमावड़ा, चीन सीमा पर और 35 हजार सैनिकों को तैनात करेगा भारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अक्साई चिन में PLA का जमावड़ा, चीन सीमा पर और 35 हजार सैनिकों को तैनात करेगा भारत

By @dmin
Published: July 30, 2020
Share
अक्साई चिन में PLA का जमावड़ा, चीन सीमा पर और 35 हजार सैनिकों को तैनात करेगा भारत
अक्साई चिन में PLA का जमावड़ा, चीन सीमा पर और 35 हजार सैनिकों को तैनात करेगा भारत
SHARE

नई दिल्ली | भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर जारी तनाव जल्द खत्म होने की उम्मीद नहीं है। चीनी आक्रामकता का जवाब देने के लिए भारत ने पड़ोसी देश के साथ लगती सीमा पर और 35 हजार सैनिक बढ़ाने का फैसला किया है। ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। भारत ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब चीन ने अक्साई चिन में करीब 50 हजार सैनिक तैनात किए हैं।
भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बात नहीं करने के नियमों का हवाला देते हुए पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस कदम से 3,488 किलोमीटर लंबी विवादित सीमा पर यथा-स्थिति बदलेगी। पिछले महीने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। चीन ने भी सैनिकों के मारे जाने की बात तो स्वीकार की लेकिन संख्या का खुलासा नहीं किया है। इसके बाद दोनों पक्षों ने बड़ी मात्रा में सैनिकों और हथियारों को यहां तैनात कर दिया था। 
दिल्ली स्थित थिंक टैंक ‘द यूनाइटेड सर्विस इंस्टिट्यूशन ऑफ इंडिया’ के डायरेक्टर और रिटायर्ड मेजर जनरल बीके शर्मा ने कहा, ”लाइन ऑफ कंट्रोल की प्रकृति, कम से कम लद्दाख में हमेशा के लिए बदल गई है। किसी भी पक्ष की ओर से अतिरिक्त सैनिकों की वापसी तब तक नहीं की जाएगी जब तक सर्वोच्च राजनीतिक स्तर से पहल ना हो।”  
फिलहाल सीमा पर संघर्ष थमा हुआ है और दोनों सेनाओं के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। इसके बाद बीजिंग ने कहा है कि अधिकतर जगहों पर सैनिक पीछे हट गए हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ”इस समय दोनों पक्ष जमीनी मुद्दों को सुलझाने के लिए पांचवें दौर की कमांडर स्तर की बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष भी समान लक्ष्य के लिए चीन के साथ काम करेगा।”    
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी सहित कई इलाकों से पीछे हटने को मजबूर हुए चीन ने अक्साई चिन में पीएलए के करीब 50 हजार सैनिकों को तैनात किया है। भारतीय सेना अक्साई चिन में पीएलए के टैंकों, एयर डिफेंस रडार और जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइलों की तैनाती पर नजर रख रही है। चीन की नई चालबाजी और आक्रामकता का जवाब देने के लिए भारत ने पहली बार मिसाइल फायर करने वाले T-90 टैंक्स का स्क्वॉड्रन (12) तैनात कर दिया है। 

फुटपाथ पर पैदल चल रहे पांच लोगों को कार चालक ने रौंदा, एक की मौत… सामने आया खौफनाक Video
बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने विकासखण्ड बगीचा में मिशन कौतूहल की शुरूआत: अनुपयोगी सामग्री के प्रयोग से विद्यार्थी करेंगे शिक्षाग्रहण
जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्राकर ने मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में 20 फीसद की दर से होगा विकास
किराए पर लेकर दूसरों को कार बेचने वाला शातिर ठग पकड़ाया, रायपुर में पुलिस ने जब्त किए 2 करोड़ की 23 कारें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रक्षा सौदा भ्रष्टाचार मामला : समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली समेत 3 लोगों को 4-4 साल जेल रक्षा सौदा भ्रष्टाचार मामला : समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली समेत 3 लोगों को 4-4 साल जेल
Next Article Corona in India: The recovery rate in the country was 64.4 percent, death rate decreased, Ministry of Health gave information भारत में कोरोना: देश में ठीक होने की दर 64.4 फीसदी हुई, मृत्यु दर में कमी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?