ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किराए पर लेकर दूसरों को कार बेचने वाला शातिर ठग पकड़ाया, रायपुर में पुलिस ने जब्त किए 2 करोड़ की 23 कारें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

किराए पर लेकर दूसरों को कार बेचने वाला शातिर ठग पकड़ाया, रायपुर में पुलिस ने जब्त किए 2 करोड़ की 23 कारें

By Mohan Rao
Published: January 3, 2025
Share
ठगी का आरोपी
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक ऐसा शातिर ठग पकड़ाया है जो कि दूसरे की महंगी कारों को किराए पर लेता और दूसरों को फर्जी तरीके से बेच देता था। आरोपी ठग के खिलाफ अलग अलग थानों में शिकायतें दर्ज की गई थी। गुरुवार को आरोपी ठग को गिरफ्तार कर उसके पास से दो करोड़ दो लाख की कुल 23 कारों को जब्त किया गया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन ने संयुक्त कारर्वाई करते हुए आरोपी और अन्य लोगों से 23 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 637/2024 धारा 318(4), 316 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

संत रविदास वार्ड, किसान राइसमिल के पास, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार निवासी जगमोहन सिंह मशराम रायपुर के साथ ही आसपास के इलाकों में कार किराए पर लेता था। इसके एवज में कार मालिकों को भुगतान भी करता लेकिन बाद में इन कारों को दूसरे व्यक्तियों को बेच देता था। इस शातिर ठग की शिकायत मिलने के बाद पुलिस उसके संबंध में सूचना एवं जानकारी एकत्र कर उसकी पतासाजी कर रही थी। इसी कड़ी में जगमोहन सिंह मशराम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। फिर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया। ठग आरोपी जगमोहन सिंह मशराम के कब्जे से 5 नग चारपहिया वाहन और उसके निशानदेही पर अन्य लोगों को बेचे एवं गिरवी रखे 18 नग वाहन कुल 23 नग चारपहिया वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। जिसकी कुल कीमत करीब दो करोड़ दो लाख रुपये बताई जा रही है।

नए एंटी-डम्पिंग शुल्क लगने से डाउनस्ट्रीम एल्युमीनियम कम्पनियों को लाभ; उत्पादकों ने बजट 2025 में ऐसे और कदम उठाने की मांग की
चौतरफा घिरे कमलनाथ, चुनाव आयोग के बाद अब महिला आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट
व्यापार महोत्सव 2025 : अंतिम दिन उमड़ा लोगों का हुजूम, खरीदारी के साथ ली विभिन्न विषयों की जानकारी
अमेरिकी सांसद ने किया पाकिस्तान को बेनकाब, बताया तालिबानी आतंकवादियों का सुरक्षित ठिकाना
CG Crime : नशेड़ी पति ने पत्नी को जिंदा चूल्हे में झोंका, रसोई में मिली थी अधजली लाश… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान खरीदी : अब तक 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी, किसानों को धान 21 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान
Next Article Railway Breaking : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ ट्रेनों का बदला रूट…. देखें लिस्ट

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?