ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बर्खास्तगी के बाद बोले पायलट, सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं, डोटासरा होंगे नए प्रदेशाध्यक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बर्खास्तगी के बाद बोले पायलट, सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं, डोटासरा होंगे नए प्रदेशाध्यक्ष

By @dmin
Published: July 14, 2020
Share
Congress begins process of disqualifying Pilot
Congress begins process of disqualifying Pilot
SHARE

जयपुर (एजेेंसी)। कांग्रेस ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट एवं दो अन्य मंत्रियों को उनके पदों से हटा दिया है। पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। वहीं, पार्टी के इस कदम पायलट ने मंगलवार को कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।
इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का उल्लेख हटा दिया। अब पायलट के प्रोफाइल में उनके विधायक (टोंक) और पूर्व केंद्रीय मंत्री होने तथा कांग्रेस के वेबसाइट लिंक का उल्लेख है। कांग्रेस आलाकमान के निर्णय के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ‘सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।

सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।

— Sachin Pilot (@SachinPilot) July 14, 2020

बता दें कि, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को जयपुर में संवाददाताओं को बताया कि पायलट के अलावा विश्वेंद्र सिंह को पयर्टन मंत्री और रमेश मीणा को खाद्य आपूर्ति मंत्री के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पायलट को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। उनकी जगह राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा नए प्रदेशाध्यक्ष होंगे।
पिछले कुछ दिनों के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पायलट को मनाने की कोशिश की जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि आज हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक (सीएलपी) में शामिल 108 विधायकों ने पायलट को पार्टी से बाहर करने पर हामी भरी। इसके बाद जाकर ही पार्टी ने पायलट को बाहर का रास्ता दिखाया है।

मातम में बदली शादी की खुशियां, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से बच्चों सहित 13 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक
इलेक्ट्रिक मसल्स स्टिमुलेशन: ये है इस वर्कआउट की महत्वपूर्ण बातें…
पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग, बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखे तीन आईईडी बरामद
अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, लोगों की सुविधा के लिए अपॉइंटमेंट का समय भी बढ़ाया
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Another tweet by Kurud MLA Ajay Chandrakar: Now this thing written on the appointment of Parliamentary Secretaries कुरुद विधायक अजय चंद्राकर का एक और ट्विट: अब संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर लिखी यह बात
Next Article श्रीकंचनपथ 268 # 14 July 2020

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?