ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चार साल से लापता था शख्स, सच्चाई जब सामने आई तो पुलिस भी रह गई हैरान… पढ़िए क्राइम की यह खौफनाक खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चार साल से लापता था शख्स, सच्चाई जब सामने आई तो पुलिस भी रह गई हैरान… पढ़िए क्राइम की यह खौफनाक खबर

By Mohan Rao
Published: November 14, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। चार साल तक एक शख्स लापता था। पुलिस कंप्लेन हुई इसके बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला। पुलिस लगातार शख्स की पता तलाश करती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। चार साल तक तलाश करने के बाद पुलिस के हाथ एक क्लू लगा और मामला सॉल्व हो गया। दरअसल शख्स लापता नहीं हुआ था बल्कि उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी निकली। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले हत्या की और शव को घर पर ही गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर कब्र खोदकर मृतक का कंकाल बरामद कर लिया है।

यह पूरा घटनाक्रम उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले का है। 5 अक्टूबर 2018 को सिहानी गेट इलाके में रहने वाले भूरे सिंह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। उसने बताया कि उनका भाई चंद्रवीर (46) बीते 28 सितंबर से लापता हैं। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और शख्स की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी चंद्रवीर का कुछ पता नहीं चला तो केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।

क्राइम ब्रांच ने सुलझाया केस
क्राइम ब्रांच के हाथ में केस आने के बाद शुरूआती जांच के दौरान शक के आधार पर लापता चंद्रवीर की पत्नी सविता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो उसने कुछ भी पता होने से इंकार किया लेकिन क्राइम ब्रांच की कड़ाई के आगे महिला टूट गई और पूरी सच्चाई उगल दी। पूछताछ में उसने बताया कि वह और अरुण उर्फ अनिल 2017 से एक दूसरे को प्यार करने लगे थे।

उनके प्रेम-प्रसंग की जानकारी चंद्रवीर व उसके परिवार वालों को हो गई थी। कई बार उन्होंने हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। मना करने के बाद भी हम छुपते-छुपाते एक-दूसरे से मिलते रहते थे। इस बात को लेकर चंद्रवीर अपनी पत्नी सविता को मारता पीटता भी था। इससे तंग आकर दोनों ने मिलकर प्लान बनाया कि चंद्रवीर को ही रास्ते से हटा दिया जाए।

इसके बाद प्लान के तहत अरुण ने 6 फीट का गड्ढा अपने मकान के बरामदे में खोद रखा था। इसके बाद 28 सितंबर 2018 की रात चंद्रवीर शराब पीकर घर आया और सो गया। फिर सविता ने अरुण को बुला लिया और इसके अरुण ने तमंचे से सोए हुए में चंद्रवीर के सिर में गोली मार दी। आरोपियों ने चंद्रवीर के सिर के नीचे बाल्टी रख दी इसमें मृतक का खून उसमें गिरने लगा। खून बंद होने के बाद अरुण ने चंद्रवीर की लाश को सविता की मदद से अपने घर में पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना दिया। इस सनसनीखेज हत्या में मृतक चंद्रवीर की पत्नी सविता और पड़ोसी अरुण उर्फ अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीआर 24×7 के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, फाउंडर अतुल मलिकराम को बिज़नेस प्रिज़्म के ’10 मोस्ट आइकॉनिक लीडर्स इन इंडिया 2024′ सम्मान से नवाजा गया
जंगली हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत… शराब के नशे में था ग्रामीण
बढ़ते तापमान के बीच राहत की खबर, इन 10 राज्यों में हो सकती है बारिश
CG Politics: रायपुर में अपना और भाजपा दोनों का सम्मान बचाएंगे बृजमोहन
पूवर्ती गांव के अर्जुन की उड़ान, धुर नक्सल क्षेत्र से निकलकर जवाहर नवोदय विद्यालय तक पूरा किया सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई ओलंपिक के समापन पर सीएम बघेल ने कहा- हमने 14 खेल कराए और आपने 38 करा दिए, वाह क्या बात है
Next Article बड़ा हादसा, पत्थर खदान ढहा, अंदर काम कर रहे 12 मजदूरों के मारे जाने की आशंका, 12 घंटे से जारी है रेस्क्यू अभियान Big accident : पत्थर खदान ढहा, अंदर काम कर रहे 12 मजदूरों के मारे जाने की आशंका, 12 घंटे से जारी है रेस्क्यू अभियान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?