ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, एक साल में 9.37 फीसदी की वृद्धि, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, एक साल में 9.37 फीसदी की वृद्धि, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट

By Mohan Rao
Published: February 28, 2025
Share
वित्त मंत्री ओपी चौधरी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के चौथे दिन वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को विधानसभा के पटल पर रखा। पेश किए गए रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़ गई है। बीते वर्ष 2023-24 के अनुमान के अनुसार एक लाख 48 हजार 922 रुपए प्रति व्यक्ति आय थी जो कि बढ़कर वर्ष 2024-25 अग्रिम अनुमान में एक लाख 62 हजार 870  रुपए हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 प्रतिशत वृद्धि दर्शाया गया है।

इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक प्रगति को उत्साहजनक बताया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय औसत से ज्यादा प्रदेश की GSDP ग्रोथ होने की बात कही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में उत्साह जनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है। प्रदेश की GSDP में ग्रोथ राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हुआ है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद(GSDP 2023- 24) में 3 लाख 6 हजार 712 करोड़ था जो बढ़कर 2024- 25 में 3 लाख 29 हजार 752 करोड़ होना संभावित है।

जानिए आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में क्या है खास

  • विधानसभा बजट सत्र में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ राज्य का “आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25” के अनुसार घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) पर गत वर्ष 2023-24 के 3,06,712 करोड़ से बढ़कर रुपए 3,29,752 करोड़ होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत वृद्धि है, जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र वर्ष 2023-24 के रुपए 48,987 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में रुपए 51,621 करोड़ होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 5.38 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र में रुपए 1,37,649 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में रुपए 1,47,172 करोड होना संभावित है, जो गत वर्ष की तुलना में 6.92 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। सेवा क्षेत्र में वर्ष 2023-24 के रुपये 99,925 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में रुपये 1,08,461 करोड होना संभावित है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 8.54 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।
  • बाजार मूल्य पर गत वर्ष 2023-24 के 5,12,107 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,67,880 करोड़ रुपए होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 10.89 प्रतिशत वृद्धि है। जिसमें वर्ष 2023-24 में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र 97,958 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 1,07,038 करोड़ रुपए होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 9.27 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र में 2,12,306 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 2,31,871 करोड़ रुपए होना संभावित है, जो गत वर्ष की तुलना में 9.22 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। सेवा क्षेत्र में 1,71,335 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 1,94,346 करोड रुपए होना संभावित है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 13.43 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।
  • स्थिर भावों  पर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 में 7.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 3.03 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 4.87 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 10.43 प्रतिशत वृद्धि हुई है। प्रचलित भावों परराज्य के सकल घरेलू उत्पाद में त्वरित अनुमान के  अनुसार गत वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 में 11.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 8.71 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 10.16 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 13.57 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
सीएम बघेल 21 सितम्बर को करेंगे जगदलपुर से विमान सेवा का शुभारंभ
कांग्रेस की दरियादिली: लखीमपुर में मारे गए किसानों के परिजनों को यूपी सरकार से भी ज्यादा देंगे मुआवजा… छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने 50-50 लाख देने का किया ऐलान
सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल
मुख्यमंत्री से राष्ट्रमंडल गेम्स के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी कु. आकर्षि कश्यप ने की मुलाकात
कांग्रेस में फिर बढ़ी रार, सचिन पायलट गुट के सीनियर विधायक ने दिया इस्तीफा, अशोक गहलोत पर निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईजी रामगोपाल गर्ग ने की दोषमुक्ति मामलों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्य प्रस्तुत करने पर दिया जोर
Next Article सुकमा में एक दंपति सहित 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सरकार ने इन पर घोषित कर रखा था 32 लाख रुपए का इनाम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?