ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का हो रहा है निराकरण…. निगम मुख्य कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में प्राप्त हुए 26 आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का हो रहा है निराकरण…. निगम मुख्य कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में प्राप्त हुए 26 आवेदन

By @dmin
Published: February 6, 2021
Share
People's problems are being resolved in public opinion
People's problems are being resolved in public opinion
SHARE

भिलाई। निगम मुख्य कार्यालय में शनिवार को सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक निगम सभागार में जनदर्शन आयोजित हुआ। जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 2 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। निराकरण करने वाले आवेदन में एक आवेदन लीज फ्री होल्ड से तथा दूसरा राशन कार्ड से संबंधित था। लोगों की समस्याओं व शिकायतों के निराकरण करने के लिए निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनके निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किए। प्राप्त आवेदन के विषयों एवं समस्याओं को समझकर संबंधित विभागों को निराकरण के लिए अग्रेषित भी किए। निर्धारित समय पर ही आवेदक अपनी समस्याओं को लेकर जनदर्शन में आना प्रारंभ कर दिए थे। आज अलग-अलग विषयों से संबंधित कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए।
आज के जनदर्शन में मुख्यत: अवैध कब्जा हटाने, पट्टा से संबंधित, आवास दिलाने, अवैध निर्माण हटाने, दुकान किराया में प्राप्त करने, सीवरेज लाइन सुधारने, नाला निर्माण करने, राशन कार्ड बनाने, भवन पूर्णत: प्रमाण पत्र प्राप्त करने, गुमटी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि निगम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण जन समस्याओं के निराकरण के लिए निगम आयुक्त रघुवंशी की पहल पर सभी जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को तथा निगम मुख्य कार्यालय में माह के प्रथम एवं अंतिम शनिवार को समय 11 से 1.30 बजे तक जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन में मुख्य रूप से उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, जोन आयुक्त एवं जनदर्शन से संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

चार दिन बाद फिर बढ़े कोरोना के दैनिक मामले: बीते 24 घंटों के दौरान 30 हजार ज्यादा नए केस…. मृतकों की संख्या भी बढ़ी
सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा कदम, निगम परिसर में लगेगी तीसरी आंख…. अस्थाई कार्यालय में लगेगा सीसी कैमरा
Breaking news : नवी मोनिका पाण्डेय होंगी छावनी थाने की इंचार्ज, विशाल सोन के निलंबन के बाद से खाली था थाना
गुस्ताखी माफ: फोकट का भात और मुफ्त की दारू
विश्व शौचालय दिवस विशेष : गांव में बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्प लें सरपंच – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 115 # 6 february 2021
Next Article Corporation officials visited on holiday Were studying without a mask गृहमंत्री के निर्देश पर निगम अमला पहुंचा पुरैना…. पानी की समस्या दूर करने आयुक्त ने दिए निर्देश….. शुद्धता का परीक्षण करने मोरिद में स्थापित होगा लैब

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?