ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शवयात्रा के साथ तख्ती लिए चले लोग, सटोरियों पर कार्रवाई की कर रहे थे मांग… जानिए क्या है माजरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

शवयात्रा के साथ तख्ती लिए चले लोग, सटोरियों पर कार्रवाई की कर रहे थे मांग… जानिए क्या है माजरा

By Mohan Rao
Published: October 27, 2022
Share
शवयात्रा में तख्ती लेकर चले लोग
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ऐसी शवयात्रा निकाली गई जिसमें लोग सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तख्ती लेकर चल रहे थे। शवयात्रा में तख्तियों के साथ नारेबाजी का यह अनोखा नजारा था। दरअसल जिस शख्स की शवयात्रा निकाली गई उसने भारत पाकिस्तान मैच में एक करोड़ का दांव खेला था और पूरी रकम हार गया। इस वजह से कारोबारी ने फांसी लगा ली थी। इस घटना के विरोध में लोग शव यात्रा के सटारयों व जुआ-सट्टा के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को जहां बालाजी डोर फर्म के संचालक के कारोबारी बेटे मयंक मित्तल (34) ने खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में मयंक मित्तल ने सट्टा लगाया था। सट्टे में मयंक मित्तल 1 करोड़ रुपए हार गया था। इस हार को वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और लगातार डिप्रेशन में रहने लगा। इसके बाद 26 अक्टूबर की शाम को मालधक्का रोड स्थित अपने घर पर मयंक मित्तल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कारोबारी मयंक मित्तल की आत्महत्या का कारण सट्टे में भारी भरकम राशि हारने का कारण सामने आने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। इस घटना के बाद शहर में लोग मयंक मित्तल की शवयात्रा में तख्तियां लेकर चले। इस दौरान लोगों नारेबाजी भी कर रहे थे। लोगों का कहना है कि क्रिकेट सट्टा फलफूल रहा है और सटोरियों पर नाममात्र की कार्रवाई होती है जिससे इनके हौशले बुलंद हैं। लोगों ने तख्ती पर ‘जुआ सट्टा बंद हो’, ‘क्रिकेट खाईवालों को गिरफ्तार करो’ जैसे स्लोगन लिखे हैं। इधर पुलिस जांच में भी यह बाद सामने आई है कि कारोबारी मयंक मित्तल ने सट्टा में रुपए हारने के कारण ही फांसी लगाई थी।

गुरुवार को एक और शख्स ने की आत्महत्या
बुधवार को शाम को जहां एक कारोबारी ने आत्महत्या की वहीं गुरुवार सुबह भी एक शख्स की फंदे पर लटकती लाश मिली।
बादशाह मुनव्वर खान नाम के व्यक्ति की लाश गुरुवार सुबह बाघ तालाब चांदमारी के पास एक पेड़ पर लटकी मिली। लोग इस आत्महत्या के लिए भी सट्टा को ही जिम्मेदार मान रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले को सट्टे से जोड़ने से इनकार किया है। फिलहाल दोनों की आत्महत्या के मामलों की पुलिस जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण कल
आत्मानंद संविदा शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर राज्य के मुखिया व राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने जारी किए निर्देश, लैंगिक उत्पीड़न रोकने आंतरिक शिकायत समिति का होगा गठन
‘कका मीट क्रिएटर्स’: अपने छत्तीसगढिय़ा कल्चर को बढ़ावा दें क्रिएटर्स- भूपेश बघेल
अप्रैल रहा ठंडा अब बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग की चेतावनी 44 के पार जाएगा पारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने आकाश शर्मा, चुनाव जीतने के बाद भी देना पड़ा इंटरव्यू, तब मिला नियुक्ति प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने आकाश शर्मा, चुनाव जीतने के बाद भी देना पड़ा इंटरव्यू, तब मिला नियुक्ति प्रमाण पत्र
Next Article शिवनाथ एनिकट में मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका… सामने आई यह बड़ी वजह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?