ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम नरेंद्र मोदी ने शेयर की वाजपेयी की कविता, कहा- आओ दिया जलाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

पीएम नरेंद्र मोदी ने शेयर की वाजपेयी की कविता, कहा- आओ दिया जलाएं

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक ट्वीट के जरिए लोगों से अपील की है कि रविवार को सभी लोग रात के 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट्स बंद कर मोमबत्ती, दीया, फ्लैशलाइट्स जलाएं। पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता शेयर कर लिखा है- ‘आओ दिया जलाएं। इस वीडियो में दिवंगत प्रधानमंत्री कविता पाठ करते दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश की ‘सामूहिक शक्ति’ के महत्व को रेखांकित करते हुए रविवार पांच अप्रैल को देशवासियों से अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा, हमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
इसलिए 5 अप्रैल, रविवार को रात नौ बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता हूं। आप घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। उन्होंने कहा इस रविवार हम सबको मिलकर, कोविड-19 के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है, उसका प्रकाश की ताकत से परिचय कराना है। हमें 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है। पीएण मोदी मोदी ने इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी को बनाए रखने की अपील भी की।

बर्ड फ्लू अलर्ट: यूपी-उत्तराखंड समेत नौ राज्यों के पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि
आप को छोड़ भाजपा में शामिल कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत…. एफआईआर करने की मांग
दिल्ली-एनसीआर में अलसुबह भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.7 रही तीव्रता
IT Raid: 15 करोड़ की नकद और 10 किलो सोना किया जब्त, चुनाव से पहले आईटी विभाग की बड़ी कार्रवाई
भवानीपुर में ममता के खिलाफ ना उतारो कोई कैंडिडेट, बीजेपी से बोली तृणमूल कांग्रेस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मायावती ने विधायकों से कहा -कोरोना से जंग में एक-एक करोड़ की मदद करो
Next Article भाजपा का कोई भी नेता कोरोना को सांप्रदायिक रंग न दे: जेपी नड्डा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?