ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति ने वहां विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति ने वहां विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

By @dmin
Published: December 5, 2019
Share
SHARE

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मालदीव में अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
भारत में निर्मित तटरक्षक जहाज ‘कामयाबÓ को उपहार के तौर पर मालदीव को देना, रुपे कार्ड लॉन्च करना, एलईडी लाइटों का उपयोग कर माले को रोशन करना, व्यापक सकारात्मक असर वाली सामुदायिक विकास परियोजनाएं और मछली प्रसंस्करण संयंत्रों को लॉन्च करना इनमें शामिल हैं।
राष्ट्रपति सालेह को उनके कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूरा होने पर उन्हें बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह भारत-मालदीव संबंधों के लिए एक उल्लेखनीय वर्ष है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ‘पड़ोसी पहलेÓ नीति और मालदीव की ‘पहले भारतÓ नीति ने सभी सेक्टरों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया है।
फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट तटरक्षक जहाज ‘कामयाबÓ का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे मालदीव की समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और नीली अर्थव्यवस्था (ब्लू इकोनॉमी) तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने द्वीप में रहने वाले समुदाय की आजीविका में सहयोग देने के लिए ‘व्यापक सकारात्मक असर वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओंÓ के जरिए साझेदारी करने पर खुशी जताई।
प्रधानमंत्री ने यह बात रेखांकित की कि ‘दोनों देशों की जनता के बीच आपसी संपर्कÓ भी भारत और मालदीव के बीच घनिष्ठ संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि मालदीव में भारत के पर्यटकों का आंकड़ा दोगुने से भी अधिक हो गया है। यही नहीं, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू से तीन सीधी उड़ानें इसी सप्ताह शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि रुपे भुगतान व्यवस्था की शुरुआत से भारतीयों के लिए मालदीव यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार हुलहुलमाले में एक कैंसर अस्पताल और क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण पर भी काम कर रही है। वहीं, 34 द्वीपों में जल एवं स्वच्छता परियोजना पर भी जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र को मजबूत करने एवं विकास की गति तेज करने के लिए मालदीव के साथ साझेदारी को जारी रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों ही देश हिंद महासागर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा के लिए आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे।
००

कोरोना अपडेट: डॉ हर्षवर्धन बोले- दूसरी लहर में मृत्यु दर कम, अभी सवा चार करोड़ वैक्सीन का स्टॉक
आज से तीन दिनों तक चलेगी RBI की बैठक, ग्राहकों को EMI कम होने की उम्मीद
हादसे का शिकार हुआ म्यांमार का सैन्य विमान, रनवे से फिसला, छह घायल
आतंकवाद का मददगार बना रहेगा पाक या निकलेगा ग्रे लिस्ट से बाहर? सभी की नजरें बैठक पर टिकीं
Twitter के मालिक बनने के बाद एलन मस्क का एक्शन, सीईओ पराग अग्रवाल व CFO नेड सेगल को किया टर्बिनेट… जानें क्या है इसके पीछे की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या आप भी फ्रिज में गलत तरह से रखते हैं दूध, जानें सामान स्टोर करने का सही तरीका
Next Article पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को मिली जमानत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?