ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी-अमित शाह की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस नेता नेल्लई कन्नन को न्यायिक हिरासत में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

पीएम मोदी-अमित शाह की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस नेता नेल्लई कन्नन को न्यायिक हिरासत में

By @dmin
Published: January 3, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘भड़काऊ’ टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता और तमिल साहित्यकार नेल्लई कन्नन को पुलिस ने चेन्नई में गुरुवार को तिरुनेलवेली की अदालत में पेश किया, जिसके बाद उन्हें 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की हत्या की बात कहने वाले नेल्लई कन्नन को पेराम्बलूर जिला पुलिस ने बुधवार की देर रात हिरासत में लिया। उसके कुछ ही घंटे बाद तिरूनेलवेली के पुलिस ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। मंगलवार को पीएम और शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की कई शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ हिंसा भड़काने और दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

तिरूनेलवेली जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें 13 जनवरी को अदालत में पेश करना होगा। कन्नन को मदुरै जेल ले जाने का निर्देश हुआ है।’ भाजपा और तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की शिकायत पर पेराम्बलूर जिले में एक पुलिस टीम ने कन्नन को एक लॉज से हिरासत में लिया था।

नेल्लई कन्नन तमिल साहित्यकार हैं और साहित्य तथा व्याख्यान पर आधारित कई टीवी कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं। कन्नन ने 28 दिसंबर को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में कथित टिप्पणी की थी। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लेकर कहा था, ‘उन्हें हैरानी है कि मुसलमानों ने अभी तक प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जान से क्यों नहीं मारा।’

भाजपा ने सोमवार को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी और उन्हें गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा चलाने की मांग की थी। भाजपा नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को यहां मरीना बीच पर प्रदर्शन भी किया । पार्टी ने कन्नन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को एक प्रतिवेदन भी दिया।

बदलाव के दौर से गुजर रहा यह देश, पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्री को भेजेगा स्पेश मिशन पर
कोरोना संक्रमण के घटे मामले: बीते 24 घंटे में सामने आए 30 हजार नए केस… 422 लोगों की गई जान
भेदभाव से तंग आकर खाने में मिलाया जहर, माता-पिता समेत चार लोगों की मौत
भारत में 4 दिनों में दोगुने मामले, 2000 के करीब संख्या
चक्रवात यास से निपटने को पीएम मोदी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चुनी गईं 22 झांकियां, महाराष्ट्र, केरल, बिहार और पश्चिम बंगाल को नहीं मिली मंजूरी 
Next Article भारत में ‘हम देखेंगे’ के ‘एंटी हिंदू’ विवाद पर फैज अहमज फैज की बेटी बोलीं- यह बहुत फनी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?