ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेदभाव से तंग आकर खाने में मिलाया जहर, माता-पिता समेत चार लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भेदभाव से तंग आकर खाने में मिलाया जहर, माता-पिता समेत चार लोगों की मौत

By @dmin
Published: October 19, 2021
Share
भेदभाव से तंग आकर खाने में मिलाया जहर, माता-पिता समेत चार लोगों की मौत
भेदभाव से तंग आकर खाने में मिलाया जहर, माता-पिता समेत चार लोगों की मौत
SHARE

बंगलूरू (एजेंसी)। कर्नाटक में एक लड़की ने भेदभाव से परेशान होकर अपने पूरे परिवार को जहर खिलाकर मार डाला। फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने पर खुलासा हुआ कि परिवार की मौत रात के खाने में मिले जहर से हुई । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  दावनगरे में 17 साल की लड़की अपने परिवार में पिछले कुछ समय से भेदभाव का शिकार हो रही थी।  पुलिस ने बताया कि लड़की को पढ़ाई न करने के लिए पीटा जाता था और काम करने के लिए खेतों में भेजा जाता था। उसे लगता था कि उसके घरवाले उसके साथ दुर्यव्यवहार करते हैं।

इससे तंग आकर लड़की ने एक रात पूरे परिवार के लिए खाना बनाया और उसमें जहर मिलाकर परिवार के सदस्यों के सामने परोस दिया। खाना खाने के बाद उसके माता-पिता, छोटी बहन और दादी की मौत हो गई। हालांकि,  इन सब में उसके बड़े भाई की जान बच गई। यह घटना जुलाई की है। लेकिन तीन महीने बाद आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 

जहरीला भोजन करने के बाद भी भाई की बच गई जान
फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने 12 जुलाई की रात को खाने में जहर मिलाकर अपने घरवालों को खिला दिया। जिससे 80 साल की दादी, 45 साल के पिता और 40 साल की मां और 16 साल की छोटी बहन और एक 22 साल के भाई की तबीयत बिगडऩे लगी। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चारों सदस्य ने दम तोड़ दिया। हालांकि भाई की जान बच गई।  

माता-पिता और परिवार पर भेदभाव का लगाया आरोप
पुलिस ने बताया कि 17 साल की लड़की राधिका अपने नाना-नानी के घर पली-बढ़ी थी। तीन साल पहले वह अपने मां-बाप के साथ रहने लगी। लड़की का ननिहाल और घर एक ही गांव में है। पुलिस ने बताया कि लड़की को लगता था कि उसे नानी के घर पर ज्यादा प्यार मिलता था और उसके मां-बाप उसके भाई-बहन को ज्यादा प्यार करते थे और उसके साथ दुर्यव्यवहार करते थे, कभी उसे खेत में काम करने के लिए भेजते तो कभी घर का पूरा काम उसी से करवाते थे। काम नहीं करने पर उसकी पिटाई भी की जाती थी। माता पिता के भेदभाव से तंग आकर लड़की ने सभी को मारने का प्लान तैयार किया और खाने में जहर मिलाकर सभी को खिला दिया। 

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी IAS यशवंत कुमार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी
बड़ी खबर: मतस्य पालन के नाम पर ठगे गए छत्तीसगढ़ के किसान…. गुडगांव की कंपनी ने लाखों का फायदा दिखाकर ठग लिए करोड़ों रुपए… जाने क्या है पूरा मामला
डेंगू,मलेरिया रोकथाम के लिए विधायक वोरा व महापौर ने किया लोगों को जागरूक: विधायक वोरा ने कहा-टेमीफॉस से खत्म हो जाता है मच्छर का लार्वा
बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की महिला प्रदर्शकारियों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत, दो घायल
सैलरी लेने वाले शहीद नहीं, नक्सली हमले को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट पर लेखिका गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी अब आई शामत! भारतीय सेना ने राजौरी में मार गिराए 6 आतंकी, अब भी जारी है एनकाउंटर
Next Article छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस… बीते 24 घंटों के दौरान 18 जिलों से एक भी नया मामला नहीं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?