ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम केयर्स फंड से छत्तीसगढ़ के चौदह जिलों में स्थापित किया जाएगा पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र…. रायपुर व दुर्ग सहित इन जिलों में स्थापित होंगे प्लांट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पीएम केयर्स फंड से छत्तीसगढ़ के चौदह जिलों में स्थापित किया जाएगा पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र…. रायपुर व दुर्ग सहित इन जिलों में स्थापित होंगे प्लांट

By @dmin
Published: April 26, 2021
Share
With the situation in Chhattisgarh getting better, the need for medical oxygen is constantly decreasing
With the situation in Chhattisgarh getting better, the need for medical oxygen is constantly decreasing
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के प्रधानमंत्री के निर्देश के तहत पीएम केयर्स फंड ने देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 551 समर्पित पीएसए (प्रेशर स्विंग ऐड्सॉप्र्शन) चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना के लिए धन आवंटन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पीएम केयर फंड से छत्तीसगढ़ में भी ऑक्सीजन प्लांट्स स्थापित होंगे। छत्तीसगढ़ के चौदह जिलों बस्तर, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जशपुर, कांकेर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव में पीएसए (प्रेशर स्विंग ऐड्सॉप्र्शन) चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।
जिला मुख्यालयों के सरकारी अस्पतालों में पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत करना है। यह सुनिश्चित करना है कि इनमें से प्रत्येक अस्पतालों में कैप्टिव ऑक्सीजन उत्पादन की सुविधा बनी रहे। इस तरह से अपने स्तर पर ऑक्सीजन उत्पादन सुविधा से इन अस्पतालों और जिले की दिन-प्रतिदिन की मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। इसके अलावा, तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) कैप्टिव ऑक्सीजन उत्पादन के टॉप अप के रूप में काम करेगा। इस तरह की प्रणाली यह सुनिश्चित कर सकेगी कि जिले के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति में अचानक व्यवधान न उत्पन्न हो सके और कोरोना मरीजों व अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए निर्बाध रूप से पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके।
पीएम का निर्देश, जल्द शुरू किए प्लांट
पीएम ने निर्देश दिया है कि इन संयंत्रों को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों से जिला स्तर पर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी। ये समर्पित संयंत्र विभिन्न राज्यों केंद्रशासित प्रदेशों में जिला मुख्यालयों पर चिन्हित सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे। खरीद प्रक्रिया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से की जाएगी। पीएम केयर्स फंड ने इस साल की शुरुआत में देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अतिरिक्त 162 डेडिकेटेड प्रेशर स्विंग ऐड्सॉप्र्शन (पीएसए) मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए 201.58 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

Railway Jobs Alurt : 10वीं पास व ITI पास आउट के लिए रेलवे ने निकाली बंपर वेकेन्सी, इस दिन तक है आवेदन का मौका
बलौदा बाजार में चीतल का शिकार, वन विभाग की गिरफ्त में आए फरार आरोपी
Bhilai Breaking : पत्नी की बड़ी बहन पर फावड़े से वार, चेहरे से अलग हुआ नाक का हिस्सा…. गिरफ्त में आरोपी
भारत-चीन तनाव पर बोले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह, आर्थिक रूप से पहुंचाएं चोट
ऊर्जा संरक्षण सप्ताहः वेदांता एल्युमीनियम ने सस्टेनेबिलिटी हेतु अग्रगामी कदम उठाते हुए ऊर्जा की खपत में 1.3 मिलियन गीगा जूल की बचत की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Demand from the administration in the chamber's meeting of the meeting… General traders also get permission for home delivery…. Will work under Kovid protocol चेम्बर की जूम मीटिंग में प्रशासन से मांग… आम व्यापारियों को भी मिले होम डिलवरी की अनुमति…. कोविड प्रोटोकॉल के तहत करेंगे काम
Next Article एनएसए अजीत डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में अमेरिका को साधने के बाद चर्चा में डोभाल, 24 घंटे में कैसे भारतीय विदेश नीति ने दिखाया कमाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?