ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका को साधने के बाद चर्चा में डोभाल, 24 घंटे में कैसे भारतीय विदेश नीति ने दिखाया कमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अमेरिका को साधने के बाद चर्चा में डोभाल, 24 घंटे में कैसे भारतीय विदेश नीति ने दिखाया कमाल

By @dmin
Published: April 26, 2021
Share
एनएसए अजीत डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में
एनएसए अजीत डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना की दूसरी लहर से पैदा संकट से निपटने के लिए अमेरिका के आगे आने के बाद से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल चर्चा में हैं। अजित डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से इस मसले पर बात की थी। उनकी इस बातचीत के बाद ही अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और फिर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत को कोविशील्ड वैक्सीन के लिए कच्चे माल की सप्लाई का वादा किया है। इस ऐलान के बाद से ही अजित डोभाल ट्विटर के टॉप ट्रेंड में हैं। कई ट्विटर यूजर्स का कहना है कि जहां अजित डोभाल हैं, वहां राह है। अमेरिका को इनकार से इकरार तक लाने वाले अजित डोभाल की जमकर तारीफ की जा रही है।

इस बीच अमेरिका के जॉन एफ. केनेडी एयरपोर्ट से 318 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर्स को लेकर एयर इंडिया का विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब जैसे देशों ने भी ऑक्सीजन की सप्लाई में भारत को मदद की पेशकश की है। अमेरिका ने अपने नजदीकी एयरबेस से कहा है कि वह ऑक्सीजन जनरेटर्स को एयरलिफ्ट करे। इसके अलावा रेमडेसिविर इंजेक्शन और कोविशील्ड वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई भी शुरू की जाए। अमेरिका ने कहा है कि वह भारत को वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

सऊदी अरब और UAE से बातचीत कर रहे हैं डोभाल
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘जैसे भारत ने अमेरिका को मदद दी थी, जब हमारे अस्पताल कोरोना के संकट से जूझ रहे थे। जो बाइडेन ने अपने इस ट्वीट के साथ ही अजित डोभाल और जेक सुलिवन के बीच हुई बातचीत को भी अटैच किया है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के आदेश पर अजित डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से बातचीत शुरू की है। माना जा रहा है कि अजित डोभाल सऊदी अरब और यूएई से बात कर रहे हैं। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर यूरोपियन यूनियन से बात कर रहे हैं। खासतौर पर वह फ्रांस से संपर्क में हैं ताकि ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर्स, रेमडेसिविर और वैक्सीन के लिए कच्चे माल की सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।

अब तक इन 9 देशों ने दिया भारत को मदद का भरोसा
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यूएई ने बताया है कि भारत को वैक्सीन की बड़ी खेप भेज रहा है। इसके अलावा सऊदी अरब की ओर से भी ऑक्सीजन जनरेटर्स की सप्लाई की जा रही है। ब्रिटेन की ओर से भी बड़ी संख्या में ऑक्सीजन जनरेटर्स की सप्लाई की जा रही है। भारत को अब तक कुल 9 देशों की ओर से कोरोना संकट में मदद का भरोसा मिला है। जर्मनी, कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, यूएई, फ्रांस और पाकिस्तान जैसे देशों की ओर से भारत को कोरोना संकट से निपटने में मदद का ऑफर दिया गया है।

मौत की गारंटी बन गया रेड कॉरिडोर, नक्सलियों के समक्ष अब दो ही विकल्प – सरेंडर करो या गोली खाओ…
परिवार से मिलने पहुंचे डीआरजी जवान की हत्या…. माओवादी विचारधारा छोड़ 2014 में किया था आत्मसमर्पण
बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक आयोजन : सीएम साय की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई बैठक
साधराम यादव हत्याकांड : हिंदू संगठनों ने किया बंद का आह्वान, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया समर्थन
रायपुर में पहला वनडे इंटरनेशनल आज, जानें क्या है पिच की कंडीशन और कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article With the situation in Chhattisgarh getting better, the need for medical oxygen is constantly decreasing पीएम केयर्स फंड से छत्तीसगढ़ के चौदह जिलों में स्थापित किया जाएगा पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र…. रायपुर व दुर्ग सहित इन जिलों में स्थापित होंगे प्लांट
Next Article कोरोना से जंग में यूएई ने बढ़ाई भारत की हिम्मत, तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा कोरोना से जंग में यूएई ने बढ़ाई भारत की हिम्मत, तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?