ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : एनएच-53 पर मवेशियों के झुंड पर चढ़ी यात्री बस, 17 की मौत, बस छोड़कर चालक फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big news : एनएच-53 पर मवेशियों के झुंड पर चढ़ी यात्री बस, 17 की मौत, बस छोड़कर चालक फरार

By Mohan Rao
Published: August 8, 2023
Share
महासमुंद में मवेशियों पर चढ़ी यात्री बस
SHARE

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सवारी बस के चालक ने एनएच-53 पर मवेशियों के झुंड को चपेट में ले लिया। हादसे में 17 मवेशियों की मौत हो गई है। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इससे पहले की चालक की पिटाई होती वह बस छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मवेशी सड़क पर यहां वहां बैठे हुए थे और इस दौरान यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली से रायपुर की ओर जा रही बस के चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कोडार काष्ठागार के सामने सड़क पर बैठे मवेशियों के एक झुंड पर वाहन चढ़ा दिया। इससे 17 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को छोड़ चाबी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी कुछ स्थानीय लोगों ने तुमगांव पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी मनोरथ जोशी ने पहले राजमार्ग पर लग रहे वाहनों के जाम को बहाल किया। फिर मवेशियों के शव को हटाने व बस को राजमार्ग से हटाने के लिए नगर पालिका महासमुंद से जेसीबी मंगाकर शवों को हटाया। उन्होंने बताया कि घटना में कुल 17 मवेशियों की मौत हुई है।

पशु पालकों की लापरवाही का नतीजा
सड़क पर मवेशियों के जमावड़े को लेकर पशु पालकों की लापरवाही भी सामने आई है। बारिश के दिनों में गीली जगह से बचने के लिए मवेशी सड़कों पर अपना बसेरा बना लेते हैं। एनएच पर बैठे मवेशियों की धरपकड़ भी समय समय पर होती है इसके बाद भी मवेशियों का जमावड़ा थम नहीं रहा। हादसे का कारण भी यही सामने आ रहा है। बाहरहाल पुलिस ने इस मामले में बस चालक पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इलेक्ट्रिक मसल्स स्टिमुलेशन: ये है इस वर्कआउट की महत्वपूर्ण बातें…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन…
मुख्यमंत्री ने सुकमा नक्सली मुठभेड़ की कड़ी निंदा की: सहायक कमांडेंट की शहादत को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि
Cyber Attack on India: महाराष्ट्र की 70 समेत देश की 500 वेबसाइट पर हमला, मलेशिया व इंडोनेशिया के हैकरों पर शक
जूनियर महिला एशिया कप 2024 : चीन को रौंदकर चैंपियन बनी भारत, सीएम साय बोले- हमारी बेटियां, हमारा गर्व!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल महारुद्राभिषेक में शामिल हुए, भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को दी बधाई
Next Article भिलाई में होगी नेशनल बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप, संघ की बैठक में बनी सहमति… कार्यकारिणी का भी हुआ विस्तार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?