ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जूनियर महिला एशिया कप 2024 : चीन को रौंदकर चैंपियन बनी भारत, सीएम साय बोले- हमारी बेटियां, हमारा गर्व!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedNationalRaipurSports

जूनियर महिला एशिया कप 2024 : चीन को रौंदकर चैंपियन बनी भारत, सीएम साय बोले- हमारी बेटियां, हमारा गर्व!

By Mohan Rao
Published: December 17, 2024
Share
भारतीय महिला टीम बनी चैंपियन
SHARE

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है। 15 दिसंबर 2024 को खेले गए फाइनल मैच में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को मात दी। टीम इंडिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से जीत हासिल की। यह मुकाबला पहले 1-1 की बराबरी पर था। इसके बाद शूटआउट में भारत ने चीन को रौंदकर ये मैच जीता। भारत के लिए साक्षी राणा, मुमताज खान और इशिका ने कमाल का प्रदर्शन किया। गोलकीपर निधि ने भी जीत में अहम रोल निभाया। इस जीत बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी बेटियां हमारा गर्व हैं।

भारत बनाम चीन के बीच खेले गए महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2024 के फाइनल मैच में चीन के लिए जिनझुआंग तान (30) ने पहला गोल किया, लेकिन कनिका सिवाच (41) ने भारत के लिए तीसरे क्वार्टर में बराबरी का गोल किया, जिससे मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। इसके बाद भारत की गोलकीपर निधि ने पेनल्टी शूटआउट के दौरान तीन अहम बचाव किए, जिससे टीम को ये खिताब जीतने में मदद मिली।

पेनल्टी शूटआउट में भारत के लिए साक्षी राणा, इशिका और सुनीता ने गोल किए। गोलकीपर निधि ने लिहांग वांग, जिंगी ली और डंडन जूओ के खिलाफ तीन बचाव किए और भारत की जीत पक्की की। इस तरह शूटआउट में भारत ने चीन को रौंदकर लगातार दूसरी बार ये खिताब जीता। जीत के बाद हॉकी इंडिया ने हर खिलाड़ी के लिए 2 लाख रुपये और प्रत्येक समर्थन स्टाफ को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। इससे पहले भारत ने जापान पर 3-1 से जीत हासिल कर फाइनल में एंट्री की थी, जबकि चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरियरा को हराया था।

सीएम साय ने दी बधाई
भारतीय महिला टीम की जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी बेटियां हमारा गौरव। महिला जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई! आपकी यह ऐतिहासिक जीत भारत के युवाओं के आत्मविश्वास और संकल्प को मजबूत करेगी। यह जीत देश-प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी। आपकी इस उपलब्धि पर पुनः आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं! जय हिंद, जय भारत!

12 साल बाद वापसी करेंगी अजय देवगन की हीरोइन मधु, जूही चावला और हेमा मालिनी से है खास रिश्ता
छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटों में मिले 64 नए कोरोना के मरीज… पॉजिटिविटी दर 0.17 फीसदी
ट्रैक-प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार तो आरपीएफ जवान की दिलेरी ने बचा ली जान, देखे वीडियो
सीएम साय ने जशपुर में किया विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
‘युवा नवाचार से सजेगा आत्मनिर्भर भारत का भविष्य’ — उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 2 कर्मवीर अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिए चयनित, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे पुरस्कृत
Next Article Bijapur : आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, धमाके में चीथड़े उड़े… जवानों के लिए नक्सलियों ने किया था प्लांट

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?